फतेहपुर, शमशाद खान । लगातार एक सप्ताह से हो रही बारिश के चलते धूप के दर्शन भी लोगों को दूर्लभ हो गये हैं। बिेगड़े मौशम की वजह से पूरे समय रिमझिम बारिश और बदली छायी रहने के साथ नमी अब लोगों को अखरने लगी है। रूक-रूक कर कभी रिमझिम तो कभी तेज बारिश अब लोगों को रूला रही है। धून न निकलने से लोगों को रोजमर्रा के काम निपटने में भी राम से काम पड़ रहा है। वहीं गंदगी और जलभराव ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। समस्या को लेकर नगर पालिका तनिक भी गंभीर नही है और लोगों को उनके हाल पर मरने के लिये छोड़ दिया है। जिस घटिया तरीके से नाले-नालियों की सफाई करायी गयी उसका नतीजा अब सबके सामने है। पालिका प्रशासन द्वारा सफाई व्यवस्था को लेकर दावे तो बड़े-बड़े किये गये लेकिन परिणाम जस का तस रहा। हर बार की तरह इस बार भी लोगों को भीषण जलभराव की दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। सब कुछ बदला लेकिन अगर कुछ नही बदला तो पालिका प्रशासन का ढर्रा और सफाई व्यवस्था। पिछले दो दशक से बारिश के दौरान जिस तरह से जलभराव की समस्या विकराल हो जाती है उससे भी सबक लेना पालिका बोर्ड मुनासिब नही समझता। लम्बे अर्से से नाला सफाई के नाम पर जो खेल खेला जाता रहा वह परम्परा बनी हुयी है। नाले-नालियों की सफाई जिस तरह से करायी गयी उसका परिणाम पूरे शहर में हो रहे चैतरफा जलभराव का नजारा स्वयं बयां कर रहा है। कोई भी मोहल्ला और वार्ड इस समस्या से अछूता नही है। कई वार्डों में तालाबों की पुराई कराकर प्लाटिंग कर दी गयी। नाले भी गायब कर दिये गये। उसी का नतीजा है कि हर साल जलभराव से लोग जूझते तो हैं लेकिन उन्हें समस्या से छुटकारा नही मिलता। अधिकांश सभासद भी खाऊ कमाऊ खेल मे शामिल होकर मौज मारते हैं। मुराइन टोला, सिविल लाइन, आवास विकास, आबूनगर, झाऊपुर, हरिहरगंज, पीरनपुर, मसवानी, सैयदवाड़ा, खेलदार, पाटी गली, बाकरगंज, तुराबअली का पुरवा, देवीगंज, राधानगर आदि तमाम क्षेत्रों मे जलभराव की दिक्कत बनी हुयी है। साल मे सिर्फ एक बार सिल्ट सफाई की कवायद खुद बयां करती है कि पालिका प्रशासन समस्या को लेकर कितना गंभीर है। लाखों रूपये सिल्ट सफाई के नाम पर इस बार भी बहा दिये गये लेकिन नतीजा शून्य रहा। हालात वही, व्यवस्थाएं वही अगर कुछ बदला तो कई सभासदों की माली हालत। जो भी बोर्ड मे शामिल हुआ उसने अपना मकसद सिर्फ कमाई पर लगाया। जनसेवा की आड़ मे जमकर मेवा खायी और खाकपति से कोई लखपति तो कोई करोड़पति बन बैठा। पैदल चलने वाले बाइक से तो बाइक से चलने वाले आज चार पहिया लग्जरी गाड़ियों से चल रहे हैं। कई ऐसे रहे जिन्होनें अपने वार्डों मे जो भी निर्माण कार्य कराये उसमे अपना ठेकेदार रखा और जमकर कमीशन लिया। सड़क के ऊपर सड़क बना दी और जो मलबा निकला भी तो उसे बेच डाला। सफेद कुर्ताधारी इन जनसेवकों के स्याह चेहरे किसी से छिपे नही है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Advertisement
लोकप्रिय पोस्ट
-
बहुजन सेवा संघ ने अंबेडकर पार्क में किया पौधरोपण फूलदार और फलदार पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश बांदा, कृपाशंकर दुबे । रविवार ...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । गुरू पूर्णिमा के अवसर पर श्री सांई सेवा समिति द्वारा श्रीसांईराम के वेदयंत्रों व सांईयन्त्रों के द्वारा हवन पूजन के सा...
-
भाकियू प्रतिनिधि मण्डल ने बोर्ड उपाध्यक्ष को सौपा सीएम संबोधित ज्ञापन चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधि म...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । घर के बाहर छप्पर के नीचे सगे भाईयों समेत सो रही बहन के ऊपर शनिवार की रात बूंदाबांदी के दौरान अचानक दीवार ढह जाने से ...
-
कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पूर्व मंत्री शिव कुमार बेरिया सहित अन्य पद...
-
बिजनौर, संजय सक्सेना। कारगिल युद्ध विजय दिवस समारोह 20वीं वर्षगांठ के मौके पर जिलाधिकारी रमाकांत पांडे ने कहा कि आज हर देशवासी शौर्य और राष...
-
बहराइच में 3 से 10 अगस्त तक होने वाली फुटबाल प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों ने अभ्यास मैच खेले। बांदा, कृपाशंकर दुबे - फुटबाल क्लब के...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । श्रद्धालुओं की श्रृद्धा एवं आस्था का प्रतीक बने शहर के सिद्धपीठ श्री तांबेश्वर बाबा के मंदिर में सावन के पहले सोमवार म...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । पांडु और गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से हो रही कटान थमती नहीं दिख रही है। तेजी से हो रही कटान के कारण करीब दस फिर नदी आगे ब...
-
इफ्फको के तत्वावधान में रोपित किए पौधे चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। इफ्फको के तत्वावधान में आयोजत वृक्षारोपण कार्यक्रम में निदेशक बलवी...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें