फतेहपुर, शमशाद खान । ग्राम प्रधान द्वारा विकास कार्य कराने में किये जा रहे भेदभाव और मनमाने रवैये के साथ ही क्षेत्र की अन्य समस्याओं को लेकर असोथर ब्लाक के ग्राम खनसेनपुर के ग्रामीणों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह से मिलकर उन्हें शिकायती पत्र देते हुए समस्याओं से निजात दिलाये जाने की गुहार लगाई।डीएम को दिए शिकायती पत्र में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि दबंगों द्वारा गाँव में तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे कर मकान निर्मित करा लिया गया है साथ अतिक्रमण के चलते नालियां बन्द कर दी गई है जिससे जलभराव होने से लोगो का पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है।साथ ही ग्राम प्रधान शान्ति देवी पर दूसरे गांव के होने के कारण उनके गाँव में विकास कार्य न कराए जाने व पंचायत मित्र को अवैध रूप से पंचायत भवन किराए पर देने का आरोप लगाया।ग्रामीणों ने डीएम से तालाब की भूमि से अतिक्रमण हटाये जाने व पंचायत घर खाली कराए जाने की गुहार लगाई। इस मौके पर जय सिंह,चुन्नू पाल,राकेश सिंह,चंद्रपाल,मनोज कुमार,संदीप,शिवबरन पाल,ब्रजेश सिंह,राम सिंह,पिंटू,घनश्याम,राकेश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Advertisement
लोकप्रिय पोस्ट
-
बहुजन सेवा संघ ने अंबेडकर पार्क में किया पौधरोपण फूलदार और फलदार पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश बांदा, कृपाशंकर दुबे । रविवार ...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । श्रद्धालुओं की श्रृद्धा एवं आस्था का प्रतीक बने शहर के सिद्धपीठ श्री तांबेश्वर बाबा के मंदिर में सावन के पहले सोमवार म...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । पांडु और गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से हो रही कटान थमती नहीं दिख रही है। तेजी से हो रही कटान के कारण करीब दस फिर नदी आगे ब...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । घर के बाहर छप्पर के नीचे सगे भाईयों समेत सो रही बहन के ऊपर शनिवार की रात बूंदाबांदी के दौरान अचानक दीवार ढह जाने से ...
-
कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पूर्व मंत्री शिव कुमार बेरिया सहित अन्य पद...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । गुरू पूर्णिमा के अवसर पर श्री सांई सेवा समिति द्वारा श्रीसांईराम के वेदयंत्रों व सांईयन्त्रों के द्वारा हवन पूजन के सा...
-
कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - बर्रा क्षेत्र में व्याप्त जन समस्याओं के निराकरण हेतु जुलूस निकाल कर नगर निगम कार्यालय के बाहर वार्ड 51 की पार्षद...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । शासन से जारी किये गये कठोर नियमों की अवहेलना करते हुए जिले के तमाम स्थानों पर धडल्ले से छतों पर लगे मोबाइल टावर ठं...
-
बहराइच में 3 से 10 अगस्त तक होने वाली फुटबाल प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों ने अभ्यास मैच खेले। बांदा, कृपाशंकर दुबे - फुटबाल क्लब के...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । ईदुज्जुहा(बकरीद) का पर्व सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जनपदीय अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार मे...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें