खागा, फतेहपुर, शमशाद खान । केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर को साफ सुथरा और सुंदर बनाए जाने के साथ ही खुले में शौच से मुक्ति के लिए अनेको कार्य किये जा रहे है जिसके क्रम में शुक्रवार को नगर के जीटीरोड स्थित गाँधी पार्क में विधायक निधि द्वारा 5.88 लाख की लागत से नवनिर्मित सार्वजनिक सौंचालय का विधायक कृष्णा पासवान व नगर पंचायत अध्यक्ष गीता सिंह ने सँयुक्त रूप से फीता काटकर उद्दघाटन किया। इस अवसर पर विधायक कृष्णा पासवान ने कहाकि प्रधामनंत्री नरेंद्र मोदी और सूबे के सीएम योगी अदित्यनाथ द्वारा प्रदेश को साफ सुथरा बनाये जाने के लिये स्वच्छ भारत मिशन के तहत उनके विधायक निधि द्वारा निर्मित सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराकर जनता को समर्पित किया गया है जिससे कस्बा वासियों के अलावा दूर दराज के गाँव से नगर आने वाले लोगो एवं यात्रियों विशेषकर महिलाओ को शौचालय के प्रयोग के लिए इधर उधर भटकना नहीं पड़ेगा। और वो सहजता से इज्जतघर का इस्तेमाल कर सकेंगे।इससे न केवल क्षेत्र को खुले में शौच से मुक्ति दिलाया जा सकेगा बल्कि खुले में शौचक्रिया करने से होने वाली गंभीर बीमारियों के चपेट में आने से लोगो को बचाया जा सकेगा।इस मौके पर अध्यक्ष प्रतिनिधि रामगोपाल सिंह ,अशोक सिंह, पंकज पाल, जगतपाल सिंह, रामराज, महेंद्र, रामकुमार सिंह, अशोक सिंह, धर्मेश तिवारी, अजय जायसवाल, संजय जायसवाल, विनोद काम्बली, श्याम सिंह, अशोक यादव, पूजा तिवारी, हिमांशी गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
माननीयों के जाते ही शौचालय पर पड़ गया ताला
खागा, फतेहपुर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत विधायक कृष्णा पासवान द्वारा अपनी विधायक निधि के 5.88 लाख से निर्मित सार्वजानिक शौचालय को जनता को सुपुर्द करने के चन्द लम्हे बाद ही सरकारी उदासीनता देखने को मिली जहाँ क्षेत्रीय गणमान्य लोगों से समक्ष धूमधाम के साथ सार्वजनिक शौचालय का उद्घटान किया गया। जनता विधायक जी की इस सौगात की खुशिया मना ही रही थी कि सरकारी लापरवाही सामने आ गई और जनता की सुविधा के लिये बनाई है योजना और बड़ी बड़ी बातें हवा हवाई निकली। विधायक और गणमान्य लोगों के जाते ही शौचालय में ताला डाल बन्द कर दिया गया। जिससे स्थानीय लोगो में जबरजस्त नाराजगी ब्याप्त हो गई।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें