कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - 8 वर्ष पूर्व कानपुर कचहरी परिसर में पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया था। इस घटना में कई अधिवक्ताओं के साथ कचहरी परिसर को भी नुकसान हुआ था। इस सम्बन्ध में अधिवक्ताओं द्वारा जारी संघर्ष में अब 8 वर्षो के बाद न्यायालय द्वारा एफआईआर का आदेश हुआ साथ ही इसी प्रकार अग्रिम जमानत याचिका का अध्यादेश भी पास करवाने का प्रयास संस्था द्वारा किया गया, जिसमें सफलता प्राप्त हुई।
इस कामयाबी को देखते हुए लाॅयर्स एसेासिएशन हाॅल में अधिवक्ताओं का सम्मान किया गया। जिन अधिवक्ताओं का सम्मान हुआ उसमें अधिवक्ता अशोक श्रीवास्तव, केके शुक्ला, सुरेश सचान, राम आसरे त्रिपाठी, वेद प्रकाश आर्य को शाल एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें