फतेहपुर, शमशाद खान । भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की स्मृति में जनपद के किसी एक मार्ग चौराहा एवं विद्यालयो का नामकरण पूर्व प्रधानमंत्री के नाम पर किये जाने की मांग को लेकर समाजसेवियों का एक प्रतिनिधिमंडल समाजसेवी योगेश त्रिपाठी की अगुवाई में अपर जिलाधिकारी को मांग पत्र सौंपा। सोमवार को केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास आठवले के प्रतिंनिधि योगेश त्रिपाठी की अगुवाई में समाजसेवियों के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपर जिलाधिकारी जेपी गुप्ता व उप जिलाधिकारी प्रेम प्रकाश तिवारी को सँयुक्त रूप से मांगपत्र सौंपते हुए पूर्व प्रधामनंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की स्मृति में जनपद के अस्पताल, पार्किंग,विद्यालय प्रमुख मार्ग या चैराहों के नामकरण पूर्व प्रधानमंत्री के नाम पर किये जाने की मांग किया। केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि योगेश त्रिपाठी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य के साथ साथ भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी देश के तीन बार प्रधामनंत्री रहने के अलावा एक सर्वमान्य व सर्वदलीय नेता थे जिनकी स्मृति के लिये आने वाली पीढ़ियों को इतिहास का अनुसरण कराया जाना चाहिये जिसके लिये जिला प्रशासन से किसी एक मार्ग का नाम, चैराहा, व जनपद में संचालित राजकीय अस्पतालों में से किसी एक चिकित्सालय का नाम भारत रत्न के नाम पर रखे जाने की मांग की गई है। इस मौके पर सभासद रूपेश त्रिपाठी,मयंक दीक्षित, सनद श्रीवास्तव, पवन द्विवेदी, पिंटू सिंह, छोटु पटेल, विकास पटेल आदि मौजूद रहे।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Advertisement
लोकप्रिय पोस्ट
-
बहुजन सेवा संघ ने अंबेडकर पार्क में किया पौधरोपण फूलदार और फलदार पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश बांदा, कृपाशंकर दुबे । रविवार ...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । गुरू पूर्णिमा के अवसर पर श्री सांई सेवा समिति द्वारा श्रीसांईराम के वेदयंत्रों व सांईयन्त्रों के द्वारा हवन पूजन के सा...
-
भाकियू प्रतिनिधि मण्डल ने बोर्ड उपाध्यक्ष को सौपा सीएम संबोधित ज्ञापन चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधि म...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । घर के बाहर छप्पर के नीचे सगे भाईयों समेत सो रही बहन के ऊपर शनिवार की रात बूंदाबांदी के दौरान अचानक दीवार ढह जाने से ...
-
कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पूर्व मंत्री शिव कुमार बेरिया सहित अन्य पद...
-
बिजनौर, संजय सक्सेना। कारगिल युद्ध विजय दिवस समारोह 20वीं वर्षगांठ के मौके पर जिलाधिकारी रमाकांत पांडे ने कहा कि आज हर देशवासी शौर्य और राष...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । मुख्यालय रेलवे स्टेशन में अक्सर यात्री गाडी एवं मालगाडी की चपेट में आने से जहा यात्री चुटहिल होते रहते है वही कुछ को अप...
-
कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - बर्रा क्षेत्र में व्याप्त जन समस्याओं के निराकरण हेतु जुलूस निकाल कर नगर निगम कार्यालय के बाहर वार्ड 51 की पार्षद...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । श्रद्धालुओं की श्रृद्धा एवं आस्था का प्रतीक बने शहर के सिद्धपीठ श्री तांबेश्वर बाबा के मंदिर में सावन के पहले सोमवार म...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । पांडु और गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से हो रही कटान थमती नहीं दिख रही है। तेजी से हो रही कटान के कारण करीब दस फिर नदी आगे ब...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें