फतेहपुर, शमशाद खान । वैश्य समाज झण्डा गीत रचयिता पदम श्री श्याम लाल गुप्त पार्षद की जयंती धूमधाम के साथ 9 सितम्बर को मनायेगी जिसको लेकर अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के पदाधिकारियों ने बैठक कर रणनीति तय की।
सोमवार को पीलू तले चैराहे स्थित कैम्प कार्यालय मे अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की एक बैठक युवा जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र शरण सिम्पल की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुयी जिसमे श्री सिम्पल ने कहा कि पार्षद जी ने अपना सर्वत्र जीवन राष्ट्र निर्माण मे लगाते हुये देश को आजाद कराने मे महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिसको राष्ट्र सदैव याद रखेगा। ऐसे महापुरूष का जन्म दिवस 9 सितम्बर को समाज धूमधाम से मनायेगा। प्रदेश महासचिव विनोद कुमार गुप्त ने कहा कि पार्षद जी का जन्म दिवस 9 सितम्बर को पार्षद चैक, सिविल लाइन मे धूमधाम से मनाया जायेगा जिसमे सायं 7 बजे से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन व मुशायरा आयोजित किया जायेगा। जिसमे प्रदेश के जाने माने कवि आमन्त्रित किये जा रहे हैं। कार्यक्रम मे परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा0 सुमंत गुप्त का मार्ग दर्शन समाज के लोगों को प्राप्त होगा। साथ ही जनपद के विधायक का भी सनिघ्य प्राप्त होगा। इस मौके पर अमित शरन बाबी, गिरजा शंकर सोनी, अरूण जायसवाल, आशीष अग्रहरि, दिली मोदनवाल, गुड्डू मोदनवाल, शिव कुमार गुप्त, राधेश्याम हयारण, मनोज सोनी, रामस्वरूप गुप्ता आदि मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें