AMJA BHARAT एक वेब न्‍यूज चैनल है जिसे कम्‍प्‍यूटर, लैपटाप, इन्‍टरनेट टीवी, मोबाइल फोन, टैबलेट इत्‍यादी पर देखा जा सकता है। पर्यावरण सुरक्षा के लिये कागज़ बचायें, समाचार वेब मीडिया पर पढें

शुक्रवार, 10 अगस्त 2018

औसाफ बने सद्भावना मिशन के प्रदेश उपाध्यक्ष

फतेहपुर, शमशाद खान । भारतीय एकता सद्भावना मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष फजले मसूद ने जिले के संघर्षशील कांग्रेस नेता औसाफ अहमद की पदोन्नति करते हुए उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। साथ ही चित्रकूट मण्डल की जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें प्रभारी नियुक्त किया।
बताते चले कि बीते दस वर्षो से लगातार औसाफ अहमद कांग्रेस मे रहकर विभिन्न पदों का दायित्व बाखूबी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करते हुए पार्टी को मजबूत बनाने का काम करते आ रहे हैं उनकी मेहनत एवं संघर्षशीलता को देखते हुए भारतीय एकता सद्भावना मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष फजले मसूद ने जिलाध्यक्ष पद से पदोन्नति करते हुए उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। औसाफ अहमद के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमर नाथ सिंह अनिल, शहर अध्यक्ष मो0 आरिफ गुड्डा, आनंद सिंह गौतम, पं. रामनरेश महाराज, ब्रजेश मिश्रा, वसीम सिद्दकी, परवेज सिद्दकी, राशिद इकबाल, मो0 रजी, अजय कुमार, चैधरी मोईन राईन, यासीन, प्रिंस रियासत अली, रिंकू सिंह, मोतीलाल, अमजद यार आदि ने हर्ष व्यक्त किया। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Advertisement

Advertisement

लोकप्रिय पोस्ट