AMJA BHARAT एक वेब न्‍यूज चैनल है जिसे कम्‍प्‍यूटर, लैपटाप, इन्‍टरनेट टीवी, मोबाइल फोन, टैबलेट इत्‍यादी पर देखा जा सकता है। पर्यावरण सुरक्षा के लिये कागज़ बचायें, समाचार वेब मीडिया पर पढें

शुक्रवार, 3 अगस्त 2018

फीस जमा न होने पर बारिश में बच्चों को स्कूल गेट के बाहर खडा किया

कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - मंदिर का स्वरूप माने जाने वाले एक विद्यालय का वीडियों  अभिभावक द्वारा वायरल किया गया है, जिसमें दिखाया गया है कि बच्चों की फीस जमा न होने पर विधालय प्रबन्धन द्वारा उन्हे स्कूल गेट के बाहर खडा कर दिया गया, लेकिन बारिश होने के कारण बाद में उन्हे स्कूल के आॅडिटोरियम में बैठाला गया।
        वीआईपी रोड सिविल लाइन स्थित यूनाईटेड पब्लिक स्कूल में बारिश के दौरान जो भी कुछ हुआ वह स्कूलो की नीतियों और नियमों और स्कूल के नाम पर हो रहे व्यापार को दर्शाता है। इस स्कूल में सारी संवेदनाओं को तार-तार तब कर दिया जब स्कूल की फीस समय पर जमा न होने के कारण बच्चो को स्कूल की टीचरो ने बारिश के बीच गेट पर ही खडा कर दिया। बच्चो को गेट पर खडा हुआ देख अभिभावक आक्रोशित हो गये और हंगामे के बाद बच्चो को स्कूल के अंदर किया गया, लेकिन उन्हे कक्षाओं में न भेजकर आॅडिटोरियम में ही बैठाया गया। एक अभिभावक द्वारा इसका वीडियों भी वायरल किया गया है। उन्होेने बताया कि कुछ बच्चों की क्वार्टली फीस जमा होने में देरी होने के कारण स्कूलतंत्र द्वारा ऐसा सलूक किया गया है। अभिभावक ने बताया कि यदि बच्चा स्कूल में पढ रहा है तो फीस तो दी ही जायेगी, किन्ही कारणो से यदि अभिभावक समय पर फीस नही दे सके है तो इसमें बच्चों का क्या दोष, फिलहाल इस प्रकार का बडे, इंग्लिशमीडिय स्कूलो के प्रबन्धतंत्र का व्यवहार तो यही साबित करता है कि वर्तमान में स्कूल अब मंदिर न रहकर सिर्फ कमाई का जरिया बन गये है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Advertisement

Advertisement

लोकप्रिय पोस्ट