AMJA BHARAT एक वेब न्‍यूज चैनल है जिसे कम्‍प्‍यूटर, लैपटाप, इन्‍टरनेट टीवी, मोबाइल फोन, टैबलेट इत्‍यादी पर देखा जा सकता है। पर्यावरण सुरक्षा के लिये कागज़ बचायें, समाचार वेब मीडिया पर पढें

गुरुवार, 2 अगस्त 2018

जमीन बंटवारे को लेकर भाभी ने देवर पर डाला तेजाब

फतेहपुर, शमशाद खान । गाजीपुर थानाक्षेत्र के ग्राम गोपालपुर मे गुरूवार की सुबह जमीन के बंटवारे को लेकर भाभी ने अपने पति के साथ मे देवर पर मारपीट करने के बाद तेजाब डाल दिया जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। सूचना पाकर मौके पर पीआरवी डायल 100 ने झुलसे युवक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय मे भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार गोपालपुर गांव निवासी रामऔतार के तीन पुत्र कंधईलाल, दुर्गेश कुमार व मुकेश कुमार बताते है कि पिछले काफी समय से दुर्गेश व मुकेश के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था आज सुबह दुर्गेश अपने घर के सामने टीन छा रहा था इसी बीच उसकी भाभी ऊषा देवी उसका पति मुकेश पुत्र गोपी व पुत्री लवली वहां आ गये और टीन छाने के लिए मना करने लगे इसी बीच दोनों भाईयों के बीच कहा सुनी हो गयी जिस पर मुकेश उसकी पत्नी व पुत्र-पुत्री उसके साथ मारपीट करने लगे तभी बीच बचाव करने के लिए बड़ा भाई कंधई वहां पहुंच गया व दोनों को समझा ही रहा था तभी दुर्गेश की भाभी ऊषा देवी ने उसके ऊपर तेजाब फेंक दिया जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। तभी बड़े भाई ने इसकी सूचना पीआरवी डायल 100 को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से झुलसे दुर्गेश को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय मे भर्ती कराया। समाचार लिखे जाने तक घायल की ओर थाने मे तहरीर नही दी गयी है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Advertisement

Advertisement

लोकप्रिय पोस्ट