AMJA BHARAT एक वेब न्‍यूज चैनल है जिसे कम्‍प्‍यूटर, लैपटाप, इन्‍टरनेट टीवी, मोबाइल फोन, टैबलेट इत्‍यादी पर देखा जा सकता है। पर्यावरण सुरक्षा के लिये कागज़ बचायें, समाचार वेब मीडिया पर पढें

गुरुवार, 2 अगस्त 2018

बिजली विभाग की लापरवाही से फिर गयी एक युवक की जान

खागा,फतेहपुर, शमशाद खान । बिजली विभाग की लापरवाही के चलते नीम टोला निवासी सन्तोष कुमार उर्फ गाँधी पुत्र कल्लू प्रसाद उम्र 40 वर्ष की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई।जानकारी के अनुसार सन्तोष अपनी 5 वर्षीय बच्ची स्वेच्छा निर्मल को मोटरसाइकल में बैठाकर सृजन नेत्र चिकित्सालय इलाज के लिए ले जा रहा था।रास्ते में बिजली की तार जमीन पर पड़े होने के कारण युवक चपेट में आ गया और जमीन पर बच्ची समेत गिर गया। और बच्ची छिटककर कुछ दूर गिर गयी। वहीं युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बिजली विभाग को घटना की जानकारी होने के बाद भी तार को रास्ते से कई घंटों तक नही हटाया गया। बिजली विभाग के द्वारा ऐसी लापरवाही बार बार दोहराई जा रही है।लेकिन विभाग इसकी सुधि नही ले रहा है।अगर विभाग के कर्मचारी चैकन्ना रहते तो ये घटना शायद न होती। जैसे ही घटना की जानकारी पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंच कर शव को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हरदों में भर्ती कराया गया।जहां उसका पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। वहीं कोतवाली प्रभारी सुरेश चन्द्र ओमहरे का कहना रहा कि परिजनों की तरफ से मिली तहरीर के आधार पर लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। बताते चले कि कुछ दिन पूर्व कोतवाली क्षेत्र मे करंट की चपेट मे आकर एक युवक की मौत हो गयी थी और बिजली विभाग अपने रवैया मे सुधार नही ला रहा है आये दिन लोगों के घरों और दुकानों मे भी करंट उतर आता है जिसको लेकर स्थानीय लोगों मे विभाग के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Advertisement

Advertisement

लोकप्रिय पोस्ट