फतेहपुर, शमशाद खान । चांदपुर थानाक्षेत्र के ग्राम जारा मोड़ के समीप विगत 17 दिन पूर्व थाने के चैकीदार की सूचना पर पुलिस ने एक युवक का अधजला शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था उधर पुलिस ने अज्ञात शव की शिनाख्त के लिए पास के जनपद कानपुर व उन्नाव मे इसकी जानकारी हासिल की जिसमे पुलिस ने अधजले अज्ञात शव के शिनाख्त करते हुए तीन हत्यारों को गिरफ्तार किया है। उधर पुलिस अधीक्षक राहुल राज ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिये थे। इस मामले मे पुलिस ने हत्या मे शामिल सुनील यादव उर्फ संजू यादव पुत्र शिवराम सिंह निवासी ग्राम मलखानपुर थाना रसूलाबाद जनपद कानपुर देहात हाल पता राधापुरम शिवली रोड़ थाना कल्यानपुर जनपद कानपुर, दीपक ओमर पुत्र नरेश चन्द्र ओमर निवासी कस्बा अमौली थाना चांदपुर व श्रीमती पुष्पा यादव पत्नी सुनील यादव निवासी बाटुकापुरा छिटकहवा थाना रौंनापार जिला आजमगढ़ हाल पता राधा पुरम शिविली रोड़ थाना कल्यानपुर जनपद कानपुर को गिरफ्तार किया है। आज दोपहर पुलिस लाइन के सभागार मे पत्रकारों से रूबरू होते हुए पुलिस अधीक्षक राहुल राज ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि 15 जुलाई को थाना चांदपुर क्षेत्र के जारा मोड़ के पास चैकीदार की सूचना पर अधजले शव की शिनाख्त आशुतोष कटियार पुत्र स्व0 महेन्द्र कटियार निवासी कुलबगहा थाना बीघापुर जनपद उन्नाव के रूप मे किया गया। उन्होनें बताया कि आशुतोष कटियार एवं सुनील यादव पुत्र स्व0 मोहित यादव निवासी बाटुकापुरा छिटकहवा थाना रौनापार जिला आजमगढ़ , दीपक सचान उर्फ घनश्याम बाबा पुत्र रामबाबू निवासी बम्हौरी थाना सजेती जनपद कानपुर एवं, सुनील यादव उर्फ संजू यादव पुत्र शिवराम सिंह निवासी मलखानपुर थाना रसूलाबाद जनपद कानपुर चारों मित्र थे और विभिन्न जनपदों से लूट को घटनाओं को अंजाम देते थे उन्होनें बताया कि मृतक आशुतोष कटियार के सगे चाचा अरविन्द उर्फ रवीन्द्र कटियार पुत्र तिलक सिंह की पुत्री शालू से प्रेम प्रसंग हो गया था और उसे लेकर अकबरपुर मे किराये के मकान मे रहता था। इसी आशुतोष ने शालू के नाम तीन प्लाट खरीद रखा था उधर पुलिस ने चोरी के मामले मे आशुतोष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसी बीच शालू एक मुस्लिम लड़के के साथ भाग गयी। जेल से छूटने के बाद उसने अपने चाचा व शालू से प्लाट वापस मांगा तो उन लोगों ने उसकी हत्या की साजिश रच डाली। जिसके तहत घटना को अंजाम दिया गया।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Advertisement
लोकप्रिय पोस्ट
-
बहुजन सेवा संघ ने अंबेडकर पार्क में किया पौधरोपण फूलदार और फलदार पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश बांदा, कृपाशंकर दुबे । रविवार ...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । श्रद्धालुओं की श्रृद्धा एवं आस्था का प्रतीक बने शहर के सिद्धपीठ श्री तांबेश्वर बाबा के मंदिर में सावन के पहले सोमवार म...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । पांडु और गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से हो रही कटान थमती नहीं दिख रही है। तेजी से हो रही कटान के कारण करीब दस फिर नदी आगे ब...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । घर के बाहर छप्पर के नीचे सगे भाईयों समेत सो रही बहन के ऊपर शनिवार की रात बूंदाबांदी के दौरान अचानक दीवार ढह जाने से ...
-
कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पूर्व मंत्री शिव कुमार बेरिया सहित अन्य पद...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । गुरू पूर्णिमा के अवसर पर श्री सांई सेवा समिति द्वारा श्रीसांईराम के वेदयंत्रों व सांईयन्त्रों के द्वारा हवन पूजन के सा...
-
कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - बर्रा क्षेत्र में व्याप्त जन समस्याओं के निराकरण हेतु जुलूस निकाल कर नगर निगम कार्यालय के बाहर वार्ड 51 की पार्षद...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । शासन से जारी किये गये कठोर नियमों की अवहेलना करते हुए जिले के तमाम स्थानों पर धडल्ले से छतों पर लगे मोबाइल टावर ठं...
-
बहराइच में 3 से 10 अगस्त तक होने वाली फुटबाल प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों ने अभ्यास मैच खेले। बांदा, कृपाशंकर दुबे - फुटबाल क्लब के...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । ईदुज्जुहा(बकरीद) का पर्व सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जनपदीय अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार मे...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें