फतेहपुर, शमशाद खान । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाये गए स्वच्छ भारत मिशन के तहत जनपद को खुले में शौच से मुक्ति के साथ साफ सुथरा और बिमारी मुक्त बनाये जाने के लिए जागरूक करने के लिए विकास भवन स्थित सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता प्रभारी मंत्री सत्यदेव पचैरी ने करते हुए प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी और सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छ्ता अभियान की मुहिम से लोगों को जोड़ने का आह्वान कर खुले में शौच से मुक्ति और होने वाली बीमारियों के प्रति जागरूक किया साथ ही अपने आस पास के स्थान को साफ सुथरा और सुंदर बनाए जाने का संदेश दिया। वहीं स्वच्छ्ता और खुले में शौच से मुक्ति दिलाने में अहम भूमिका अदा करने वाले ब्लाक प्रमुखों ग्राम प्रधानों और पंचायत सदस्यों को बेहतर कार्य करने पर सम्मानित किया गया। कार्यशाला के उपरान्त गाँव गाँव जाकर स्वच्छ्ता का सर्वेक्षण करने वाले रथ को प्रभारी मंत्री द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा स्वच्छ्ता के लिये किये जा रहे कार्यो की सराहना करते हुए कहाकि बीमारियों से बचने के लिये खुले में शौच जाने को समाप्त करना होगा इससे न केवल मान सम्मान सुरक्षित हो सकेगा बल्कि क्षेत्र भी साफ सुन्दर बनाया जा सकेगा। उन्होंने कहाकि बरसात के दिनों में खुले में शौच जाने से महिलाएं अनेको बीमारियों से ग्रसित हो जाती है जिसके रोकथाम के लिये सभी को शौचालय बनवाने चाहिये सक्षम लोगों को सरकारी अनुदान की जगह स्वयं पहल करनी होगी। उन्होंने स्वच्छ्ता के लिए गाँव में नाले ,तालाबो, की सफाई के लिए लोगो को जागरूक करने का आह्वान किया साथ ही खुले में घूर डालने और रास्ते में अतिक्रमण न करने की हिदायत दिया। वहीं पंचायत सदस्यों द्वारा किये जा रहे कार्यो की सराहना करते हुए स्वच्छ्ता की मुहिम में सभी को जुड़ने का संदेश दिया। प्रभारी मंत्री सत्यदेव पचैरी ने कहाकि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा स्वच्छ्ता के लिए अनेक तरह के कार्य किये जा रहे है लोगो को इस मुहीम में जुड़ते हुए अपने आस पास के क्षेत्र में गन्दगी होने से रोकने के लिये आगे आना होगा। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक राहुल राज, मुख्य विकास अधिकारी चांदनी सिंह,परियोजना निर्देशक, जिला विकास अधिकारी, डीसी मनरेगा आदि अधिकारी मौजूद रहे।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Advertisement
लोकप्रिय पोस्ट
-
बहुजन सेवा संघ ने अंबेडकर पार्क में किया पौधरोपण फूलदार और फलदार पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश बांदा, कृपाशंकर दुबे । रविवार ...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । श्रद्धालुओं की श्रृद्धा एवं आस्था का प्रतीक बने शहर के सिद्धपीठ श्री तांबेश्वर बाबा के मंदिर में सावन के पहले सोमवार म...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । पांडु और गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से हो रही कटान थमती नहीं दिख रही है। तेजी से हो रही कटान के कारण करीब दस फिर नदी आगे ब...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । घर के बाहर छप्पर के नीचे सगे भाईयों समेत सो रही बहन के ऊपर शनिवार की रात बूंदाबांदी के दौरान अचानक दीवार ढह जाने से ...
-
कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पूर्व मंत्री शिव कुमार बेरिया सहित अन्य पद...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । गुरू पूर्णिमा के अवसर पर श्री सांई सेवा समिति द्वारा श्रीसांईराम के वेदयंत्रों व सांईयन्त्रों के द्वारा हवन पूजन के सा...
-
कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - बर्रा क्षेत्र में व्याप्त जन समस्याओं के निराकरण हेतु जुलूस निकाल कर नगर निगम कार्यालय के बाहर वार्ड 51 की पार्षद...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । शासन से जारी किये गये कठोर नियमों की अवहेलना करते हुए जिले के तमाम स्थानों पर धडल्ले से छतों पर लगे मोबाइल टावर ठं...
-
बहराइच में 3 से 10 अगस्त तक होने वाली फुटबाल प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों ने अभ्यास मैच खेले। बांदा, कृपाशंकर दुबे - फुटबाल क्लब के...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । ईदुज्जुहा(बकरीद) का पर्व सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जनपदीय अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार मे...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें