AMJA BHARAT एक वेब न्‍यूज चैनल है जिसे कम्‍प्‍यूटर, लैपटाप, इन्‍टरनेट टीवी, मोबाइल फोन, टैबलेट इत्‍यादी पर देखा जा सकता है। पर्यावरण सुरक्षा के लिये कागज़ बचायें, समाचार वेब मीडिया पर पढें

गुरुवार, 2 अगस्त 2018

जनता दरबार मे चेयरमैन प्रतिनिधि ने सुनी समस्यायें

फतेहपुर, शमशाद खान । नगर पालिका परिषद मे जनता दरबार का आयोजन किया गया जिसमेे अध्यक्ष नजाकत खातून के प्रतिनिधि हाजी रजा ने आये हुए पीड़ितांे की समस्यायें सुनकर उसका निस्तारण किया। 
गुरूवार को नगर पालिका परिषद मे आयोजित जनता दरबार मे बड़ी संख्या मे पीड़ितों ने अपनी समस्यायें चेयरमैन प्रतिनिधि हाजी रजा के समक्ष रखी जिनको सुनकर समस्याओं का निस्तारण किया गया। जनता दरबार मे 28 मामले आये जिसमे 11 मामलों पर प्रतिनिधि हाजी रजा ने मौके पर किया शेष 17 मामलों को सम्बन्धित विभागाध्यक्षों को भेंजकर शीघ्र निस्तारण किये जाने को कहा। जनता दरबार मे अतिक्रमण अभियान से पीड़ित, वृद्धा पेंशन, जल निकासी, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, आवास व राशन कोर्ड जैसे मामले आये जिसको गम्भीरता से सुनते हुए चेयरमैन प्रतिनिधि हाजी रजा 11 मामलों को मौके पर निस्तारण किया। शेष मामलों पर शीघ्र निस्तारण किये जाने के लिए विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया। इस मौके पर सभासद विनय तिवारी, दीपक कुमार डब्लू, शादाब अहमद, अयाज अहमद राहत, मकबूल आलम, शना परवीन, रामकुमार, गोपाल रस्तोगी, अरूण यादव, ऐनुल आबदीन हुंमायू के अलावा अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Advertisement

Advertisement

लोकप्रिय पोस्ट