कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - शहर में जहां लोग आवारा जानवरों गाय, कुत्ता, सूअर, बंदर से परेशान है तो चूहों की बेहिसाब बढती आबादी एक खतरा बन चुकी है। आज शहर का कोई हिस्सा या क्षेत्र ऐसा नही है जहां चूहे न हो और यह चूहे अब मुसीबत बन चुके है। बडी बाजारो, घरों में इन चूहों के द्वारा बडा नुकसान होता है। यह भवनो और दुकानो के साथ जमीन खोदकर नीव कमजोर कर रहे है वहीं जमीन पोली कर रहे है। चूहों ने स्टेशन के प्लेटफार्म व कार्यालयों के नीचे की जमीन पूरी खोखली कर दी है कुछ दिन पूर्व हुई प्लेटफार्म में खुदाई के बाद यह पता चला। हर जगह यहां चूहो ने सुराख किये हुए है। यदि जल्द ही इस समस्या पर काबू नही पाया गया तो स्टेशन पर कोई हादसा भी हो सकता है और यात्रियों के लिए भी खतरा हो सकता है। स्टेशन के कार्यालयो में कई जगह जमीन खोखली होने के कारण धंस गयी है। यात्री भी खाने की समाग्री फेंकते है जिससे चूहों का यहां जमावडा लगा रहता है। इस सम्बन्ध में स्टेशन डायरेक्टर डा0 जितेंद्र कुमार ने कहा था कि चूहों की समस्या बडी है, इनसे निजात पाने के लिए दोबारा टेंडर किए जायेगे लेकिन अभी तक इस ओर कोई सकारात्म कदम नही उठाये गयें है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Advertisement
लोकप्रिय पोस्ट
-
बहुजन सेवा संघ ने अंबेडकर पार्क में किया पौधरोपण फूलदार और फलदार पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश बांदा, कृपाशंकर दुबे । रविवार ...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । श्रद्धालुओं की श्रृद्धा एवं आस्था का प्रतीक बने शहर के सिद्धपीठ श्री तांबेश्वर बाबा के मंदिर में सावन के पहले सोमवार म...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । पांडु और गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से हो रही कटान थमती नहीं दिख रही है। तेजी से हो रही कटान के कारण करीब दस फिर नदी आगे ब...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । घर के बाहर छप्पर के नीचे सगे भाईयों समेत सो रही बहन के ऊपर शनिवार की रात बूंदाबांदी के दौरान अचानक दीवार ढह जाने से ...
-
कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पूर्व मंत्री शिव कुमार बेरिया सहित अन्य पद...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । गुरू पूर्णिमा के अवसर पर श्री सांई सेवा समिति द्वारा श्रीसांईराम के वेदयंत्रों व सांईयन्त्रों के द्वारा हवन पूजन के सा...
-
कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - बर्रा क्षेत्र में व्याप्त जन समस्याओं के निराकरण हेतु जुलूस निकाल कर नगर निगम कार्यालय के बाहर वार्ड 51 की पार्षद...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । शासन से जारी किये गये कठोर नियमों की अवहेलना करते हुए जिले के तमाम स्थानों पर धडल्ले से छतों पर लगे मोबाइल टावर ठं...
-
बहराइच में 3 से 10 अगस्त तक होने वाली फुटबाल प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों ने अभ्यास मैच खेले। बांदा, कृपाशंकर दुबे - फुटबाल क्लब के...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । ईदुज्जुहा(बकरीद) का पर्व सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जनपदीय अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार मे...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें