खागा, फतेहपुर, शमशाद खान । गुरूवार को विजयीपुर ब्लाक के टेसाही बुजुर्ग गांव में बैंक अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ एक बैठक कर अधिकारियों ने ग्रामीणों को बैंक द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने में बैंक उनके साथ हर समय खड़ा है। बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक सुबोध जैन ने किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा, अटल पेंशन, जीवन ज्योति योजना आदि की जानकारी दी। उन्होने कहा कि जनपद में 382 गावों को बैंक अपनी सेवाओं से परिपूर्ण करेगी। जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड पंकज त्रिपाठी ने डेयरी के माध्यम से किसानों को आय बढ़ाने के गुर सिखाए। कहा कि नाबार्ड द्वारा डेयरी उद्यमिता विकास योजना के तहत किसानों को ऋण मुहैया कराया जाता है। त्रिलोचनपुर बैंक के शाखा प्रबंधक यूपी सिंह ने किसानों को मशरुम की खेती से होने वाले लाभ से परिचित कराते हुए कहा कि इसके उत्पादन में किसानों को आर्थिक समस्या नहीं उठानी पड़ेगी। अधिकारियों ने ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलाई जा रही डेयरी उद्यमित विकास योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योती बीमा योजना के बारे में जानकारी दी। बैठक में सैकड़ों ग्रामीणों के अलावा ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह, उमाकांत त्रिपाठी, छोटेलाल, मनोज त्रिवेदी, नीरज त्रिपाठी, नागेंद्र यादव, एड.धर्मेंद्र सिंह, अजय सिंह आदि लोग रहे।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Advertisement
लोकप्रिय पोस्ट
-
बहुजन सेवा संघ ने अंबेडकर पार्क में किया पौधरोपण फूलदार और फलदार पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश बांदा, कृपाशंकर दुबे । रविवार ...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । श्रद्धालुओं की श्रृद्धा एवं आस्था का प्रतीक बने शहर के सिद्धपीठ श्री तांबेश्वर बाबा के मंदिर में सावन के पहले सोमवार म...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । पांडु और गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से हो रही कटान थमती नहीं दिख रही है। तेजी से हो रही कटान के कारण करीब दस फिर नदी आगे ब...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । घर के बाहर छप्पर के नीचे सगे भाईयों समेत सो रही बहन के ऊपर शनिवार की रात बूंदाबांदी के दौरान अचानक दीवार ढह जाने से ...
-
कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पूर्व मंत्री शिव कुमार बेरिया सहित अन्य पद...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । गुरू पूर्णिमा के अवसर पर श्री सांई सेवा समिति द्वारा श्रीसांईराम के वेदयंत्रों व सांईयन्त्रों के द्वारा हवन पूजन के सा...
-
कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - बर्रा क्षेत्र में व्याप्त जन समस्याओं के निराकरण हेतु जुलूस निकाल कर नगर निगम कार्यालय के बाहर वार्ड 51 की पार्षद...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । शासन से जारी किये गये कठोर नियमों की अवहेलना करते हुए जिले के तमाम स्थानों पर धडल्ले से छतों पर लगे मोबाइल टावर ठं...
-
बहराइच में 3 से 10 अगस्त तक होने वाली फुटबाल प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों ने अभ्यास मैच खेले। बांदा, कृपाशंकर दुबे - फुटबाल क्लब के...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । ईदुज्जुहा(बकरीद) का पर्व सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जनपदीय अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार मे...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें