AMJA BHARAT एक वेब न्‍यूज चैनल है जिसे कम्‍प्‍यूटर, लैपटाप, इन्‍टरनेट टीवी, मोबाइल फोन, टैबलेट इत्‍यादी पर देखा जा सकता है। पर्यावरण सुरक्षा के लिये कागज़ बचायें, समाचार वेब मीडिया पर पढें

शुक्रवार, 28 अप्रैल 2017

सूर्य की तपिश से बेहाल हुआ इंसान, पशु-पक्षी हुए व्याकुल

फतेहपुर, शमशाद खान । शुक्रवार को सुबह से ही निकली तेज धूप से लोग गर्मी से पसीना-पीसना होते रहे। स्कूली बच्चे भी बेहाल दिखे सूर्य देवता के प्रचण्ड स्वरूप के चलते आम जन जीवन बेहाल होने लगा है। तेज धूप के चलते लोग दोपहर के समय घरों में ही कैद नजर आते हैं। मार्गो पर सन्नाटा सा दिखाई देने लगता है। गर्मी से राहत के लिए हर उम्र के लोग छाया व पानी का सहारा लेते हैंै। 
जैसे-जैसे अप्रैल माह अन्तिम दौर मे पहुंच रहा है वैसे ही धीरे-धीरे गर्मी का उग्र रूप सामने आने लगा है। बढ़ती गर्मी की दस्तक के साथ ही आम जन जीवन खासा प्रभावित हो रहा है। सुबह से ही तेज धूप के चलते लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है। मौसम का मिजाज दिनो दिन गर्म होता जा रहा है। लोग गर्मी से बचने के लिए तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं। गर्मी से लोगों की दिनचर्या काफी प्रभावित हो रही है। इंसान ही नही पशु पक्षी भी तापमान के गर्म तेवरों से बेहाल नजर आने लगेे हैं। धूप से बचने के लिए कोई छाता लेकर तो महिलायें हाथों में दस्ताने चढ़ाये नजर आयी। वही तरण तालों मे भी लोग पहुंच कर गर्मी से बचाव के जतन करते दिखायी दिये। पशु-पक्षी भी बेहाल नजर आ रहे हैं। गर्मी की बढ़ती दस्तक के साथ ही संक्रामक बीमारियों ने भी पैर पसारने शुरू कर दिये हैं। संका्रमक बीमारियों की चपेट में सर्वाधिक नौनिहाल ही नजर आ रहे हैं। तेज धूप के चलते नौनिहाल के हाल बेहाल हो रहे हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Advertisement

Advertisement

लोकप्रिय पोस्ट