AMJA BHARAT एक वेब न्‍यूज चैनल है जिसे कम्‍प्‍यूटर, लैपटाप, इन्‍टरनेट टीवी, मोबाइल फोन, टैबलेट इत्‍यादी पर देखा जा सकता है। पर्यावरण सुरक्षा के लिये कागज़ बचायें, समाचार वेब मीडिया पर पढें

सोमवार, 19 फ़रवरी 2018

डीएम ने 64 लाख से बन रहे निर्माणाधीन होमगार्ड आफिस का किया निरीक्षण

फतेहपुर, शमशाद खान । सोमवार को जिलाधिकारी कुमार प्रशान्त ने निर्माणाधीन होमगार्ड आफिस महर्षि विद्या मन्दिर के पास का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन आफिस का पैदल भ्रमण कर एक-एक कार्यो की बारीकी से जानकारी ली। उन्होने कहा कि आफिस में 64 लाख खर्च हुए है कार्य अधूरा है। उन्होने अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी गठित करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाये यदि कमी पायी गयी तो सम्बन्धित कार्यदायी संस्था जिम्मेदार होगे। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी जेपी गुप्ता, अधिशाषी अभियन्ता पीडब्लूडी, होमगार्ड कमाण्डेन्ट मुन्नूलाल, जिला सूचना अधिकारी सहित कार्यदायी संस्था उपस्थित रहें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Advertisement

Advertisement

लोकप्रिय पोस्ट