AMJA BHARAT एक वेब न्‍यूज चैनल है जिसे कम्‍प्‍यूटर, लैपटाप, इन्‍टरनेट टीवी, मोबाइल फोन, टैबलेट इत्‍यादी पर देखा जा सकता है। पर्यावरण सुरक्षा के लिये कागज़ बचायें, समाचार वेब मीडिया पर पढें

सोमवार, 19 फ़रवरी 2018

अपना दल के युवा जिलाध्यक्ष बने अनूप पटेल का हुआ स्वागत

फतेहपुर, शमशाद खान । अपना दल (एस) की एक बैठक सम्पन्न हुयी जिसमे संगठन मजबूती पर चर्चा कर विस्तार किया गया और युवा जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी अनूप पटेल को सौंपी गयी।
अपना दल (एस) की एक बैठक पार्टी कार्यालय मे जिलाध्यक्ष अनिल उमराव की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुयी जिसमे संगठन मजबूती पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर लोगों को संगठन से जोड़ने पर बल दिया गया। बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष श्री उमराव ने युवा एवं संघर्षशील नेता को युवा जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपते हुए मनोनीत किया। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने नवमनोनीत युवा जिलाध्यक्ष अनूप पटेल का माल्र्यापण कर स्वागत किया। इस दौरान युवा जिलाध्यक्ष अनूप पटेल ने कहा कि जिस उम्मीद एवं भरोसे के साथ उन्हें युवा जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गयी है उसका वह निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत बनाने के साथ युवाओं को जोड़कर राष्ट्रीय अध्यक्ष के हांथों को मजबूत बनाने का काम ईमानदारी से करेगें। बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष श्री उमराव ने सदर विधानसभा अध्यक्ष पद पर शैलेन्द्र पटेल व बिन्दकी विधानसभा अध्यक्ष पद पर मनोज पटेल (पिंटू) को मनोनीत किया। इस मौके पर इन्द्रसेन पटेल, रमेश भाष्कर, आदित्य पटेल, उमेश बाबा प्रजापति, सुरेन्द्र पटेल, राजू, सुशील कुमार पाल आदि मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Advertisement

Advertisement

लोकप्रिय पोस्ट