फतेहपुर, शमशाद खान । जनपद के क्रिकेट खिलाड़ी नावेद अहमद ने पश्चिम बंगाल में टाउन क्लब से खेलते हुए सात मैचों में 913 रन की पारी खेल कर राज्य स्तरीय क्रिकेट मुकाबले में अपनी धुंआधार बल्लेबाजी से एक बार फिर जिले का नाम रोशन कर दिया। नावेद ने चार मैचों में तीन डबल शतक के साथ 693 रन बटोरे और वन डे के तीन मैचों में दो शतक के साथ 220 रन बनाकर बंगाल में फतेहपुर के साथ ही उत्तर प्रदेश का भी नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज कराने का काम किया। जिले के क्रिकेट खिलाड़ी नावेद अहमद ने पश्चिम बंगाल में आयोजित अन्तर्राज्जीय क्रिकेट प्रतियोगिता में बंगाल टाउन से खेलते हुए ईस्टर्न रेलवे स्पोर्ट्स क्लब की टीम के छक्के छुड़ा दिये। मालूम हो कि नावेद अहमद शहर से सटे छोटे से गांव त्रिलोकीपुर के मूल निवासी है। उनके पिता शकील अहमद पेशे से कारोबारी हैं और चैगलिया स्थित आवास में सपरिवार रहते हैं। नावेद अपने परिवार में दूसरे नम्बर का पुत्र है। इससे पूर्व नावेद अहमद ने रणजी श्रीलंका में खेलते हुए पश्चिम बंगाल का गौरव बढ़ाया था। एक बार पुनः अपने धुआंधार बैटिंग के चलते रणजी खेलने का अवसर उनको मिलने जा रहा है। उम्मीद है कि बेहतरीन बल्लेबाजी को लेकर रणजी खेलने के बाद उनका चयन भारतीय टीम में हो जाएगा। उनकी शानदार बल्लेबाजी से परिवार सहित पूरे जनपद में खुशी का माहौल है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Advertisement
लोकप्रिय पोस्ट
-
बहुजन सेवा संघ ने अंबेडकर पार्क में किया पौधरोपण फूलदार और फलदार पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश बांदा, कृपाशंकर दुबे । रविवार ...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । गुरू पूर्णिमा के अवसर पर श्री सांई सेवा समिति द्वारा श्रीसांईराम के वेदयंत्रों व सांईयन्त्रों के द्वारा हवन पूजन के सा...
-
भाकियू प्रतिनिधि मण्डल ने बोर्ड उपाध्यक्ष को सौपा सीएम संबोधित ज्ञापन चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधि म...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । घर के बाहर छप्पर के नीचे सगे भाईयों समेत सो रही बहन के ऊपर शनिवार की रात बूंदाबांदी के दौरान अचानक दीवार ढह जाने से ...
-
कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पूर्व मंत्री शिव कुमार बेरिया सहित अन्य पद...
-
बिजनौर, संजय सक्सेना। कारगिल युद्ध विजय दिवस समारोह 20वीं वर्षगांठ के मौके पर जिलाधिकारी रमाकांत पांडे ने कहा कि आज हर देशवासी शौर्य और राष...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । मुख्यालय रेलवे स्टेशन में अक्सर यात्री गाडी एवं मालगाडी की चपेट में आने से जहा यात्री चुटहिल होते रहते है वही कुछ को अप...
-
कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - बर्रा क्षेत्र में व्याप्त जन समस्याओं के निराकरण हेतु जुलूस निकाल कर नगर निगम कार्यालय के बाहर वार्ड 51 की पार्षद...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । श्रद्धालुओं की श्रृद्धा एवं आस्था का प्रतीक बने शहर के सिद्धपीठ श्री तांबेश्वर बाबा के मंदिर में सावन के पहले सोमवार म...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । पांडु और गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से हो रही कटान थमती नहीं दिख रही है। तेजी से हो रही कटान के कारण करीब दस फिर नदी आगे ब...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें