फतेहपुर, शमशाद खान । निःशुल्क होम्योपैथिक नेत्र शिविर मे एक सैकड़ा नेत्र रोगियों का परीक्षण कर परामर्श दिया गया और आंखों की जांचकर दवाइयां वितरित की गयी। गुरूवार को स्वर्गीय डा0 सत्यनारायण व डा0 हनीमैन की पुण्यस्मृति मे अनुराग होम्यो क्लीनिक, साई होम्योहाल व जर्मन होम्यो लेबेरिइी प्रा0 लि0 कानपुर के संयुक्त तत्वाधान मे अनुराग होम्यो क्लीनिक मे द्वितीय निःशुल्क होम्योपैथिक नेत्र शिविर का आयोजन किया गया जिसमे एक सैकड़ा नेत्र रोगियों का परीक्षण डा0 जमाल अहमद द्वारा किया गया। शिविर के आयोजक डा0 अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि मोतियाबिन्द, नाखूना व अन्य आंखांे के रोग जैसे आंख से पानी आना, लालिमा इत्यादि का होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति से उपचार व उचित परामर्श दिया गया। साथ ही आंखों की जांच कर चश्मे के नम्बर भी दिये गये और जर्मन कम्पनी की साइनेरेरिया मेरीटीमा, आई ब्राइट, ममीश गोल्ड आई ड्राप्स का निःशुल्क वितरण किया गया। डा0 अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि आंख के इस प्रकार के शिविर प्रत्येक वर्ष आयोजित किये जाते हैं। इस मौके पर जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डा0 एके सिंह, डा0 श्याम बिहारी श्रीवास्तव, जीएचएल कम्पन के एमडी डा0 शरद श्रीवास्तव, अभिनव श्रीवास्तव, डा0 सुधाकर तिवारी, डा0 शिवप्रसाद तिवारी, डा0 पंकज रस्तोगी, डा0 इकबाल, डा0 देवेन्द्र श्रीवास्तव के अलावा भूतपूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष विद्याभूषण तिवारी आदि मौजूद रहे।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Advertisement
लोकप्रिय पोस्ट
-
बहुजन सेवा संघ ने अंबेडकर पार्क में किया पौधरोपण फूलदार और फलदार पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश बांदा, कृपाशंकर दुबे । रविवार ...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । गुरू पूर्णिमा के अवसर पर श्री सांई सेवा समिति द्वारा श्रीसांईराम के वेदयंत्रों व सांईयन्त्रों के द्वारा हवन पूजन के सा...
-
भाकियू प्रतिनिधि मण्डल ने बोर्ड उपाध्यक्ष को सौपा सीएम संबोधित ज्ञापन चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधि म...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । घर के बाहर छप्पर के नीचे सगे भाईयों समेत सो रही बहन के ऊपर शनिवार की रात बूंदाबांदी के दौरान अचानक दीवार ढह जाने से ...
-
कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पूर्व मंत्री शिव कुमार बेरिया सहित अन्य पद...
-
बिजनौर, संजय सक्सेना। कारगिल युद्ध विजय दिवस समारोह 20वीं वर्षगांठ के मौके पर जिलाधिकारी रमाकांत पांडे ने कहा कि आज हर देशवासी शौर्य और राष...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । मुख्यालय रेलवे स्टेशन में अक्सर यात्री गाडी एवं मालगाडी की चपेट में आने से जहा यात्री चुटहिल होते रहते है वही कुछ को अप...
-
कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - बर्रा क्षेत्र में व्याप्त जन समस्याओं के निराकरण हेतु जुलूस निकाल कर नगर निगम कार्यालय के बाहर वार्ड 51 की पार्षद...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । श्रद्धालुओं की श्रृद्धा एवं आस्था का प्रतीक बने शहर के सिद्धपीठ श्री तांबेश्वर बाबा के मंदिर में सावन के पहले सोमवार म...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । पांडु और गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से हो रही कटान थमती नहीं दिख रही है। तेजी से हो रही कटान के कारण करीब दस फिर नदी आगे ब...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें