फतेहपुर, शमशाद खान । भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ द्वारा पत्रकार स्व0 विजय कुमार शुक्ला की स्मृति पर वरिष्ठ पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमे पत्रकारों ने एकजुटता पर बल देते हुए हर लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया।
गुरूवार को शहर के तुराब अली पुरवा स्थित एक हाल मे भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ के तत्वाधान मे पत्रकार स्व0 विजय कुमार शुक्ला के स्मृति पर वरिष्ठ पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार दिनेश त्रिवेदी ने किया। विशिष्ठ अतिथि के रूप मे श्रीमती शुक्ला व उनके अनुज अवधेश शुक्ला रहे जिनके द्वारा जिले के वरिष्ठ पत्रकार वसीम अख्तर, दिनेश त्रिवेदी, सुहेल अहमद सिद्दकी, ज्ञान प्रकाश वर्मा, जगतनारायण मिश्रा, जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष शैलेन्द्र शरण सिम्पल, एके तिवारी, केशव पाण्डेय, धनराज महेश्वरी, श्यामलाल कंचन को प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के आयोजक संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी मो0 रासिद ने सभी पत्रकारों का आभार व्यक्त किया। समारोह का संचालन श्यामलाल कंचन ने किया। इस मौके पर मौलाना खलील जाफरी, आफताब अहमद, श्रवण श्रीवास्तव, राजेश त्रिवेदी, शमशाद खाॅन, जर्रेयाब खान, इरफान काजमी, कुलदीप जैन, उसमान खान, धीरू श्रीवास्तव, मो0 साईद, अरूण कुमार, विवेक श्रीवास्तव, सेराज अल्वी, अनिल श्रीवास्तव, मो0 मुकीम, निर्मल यादव आदि मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें