फतेहपुर, शमशाद खान । मजदूरों को उनका अधिकार दिलाने के उद्देश्य से मानवाधिकार एवं उपभोक्ता फोरम ने कैम्प लगाकर श्रमिकों का पंजीयन कराया जिसमे लगभग पांच सैकड़ा से अधिक पंजीयन कराने के साथ सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें लाभ उठाने के लिए जागरूक किया गया।
गुरूवार को भिटौरा ब्लाक मे मानवाधिकार एवं उपभोक्ता फोरम के बैनर तले श्रमिक पंजीयन शिविर का आयोजन किया गया जिसमे संगठन के जिलाध्यक्ष श्रीराम अग्निहोत्री की अगुवाई मे पदाधिकारियों ने बड़ी संख्या मे ब्लाक परिसर मे श्रमिकों को एकत्रित किया जहां श्रमिक विभाग के अधिकारियों ने एक-एक कर मजदूरों का पंजीयन किया। जिसमे 546 पंजीयन किये गये। इस दौरान मानवाधिकार उपभोक्ता फोरम के प्रदेश सचिव आदित्य कुमार गुप्ता ने श्रमिकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जब तक आपको अपने अधिकार के बारे मे जानकारी नही होगी तब तक किसी भी योजना का लाभ नही उठा पायेगें। सरकार द्वारा श्रमिकों के लिए अनेक योजनायें संचालित की जा रही है जिसका लाभ विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा है और मजदूरों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का बंदर बांट किया जा रहा है इसलिए मानवाधिकार उपभोक्ता फोरम की पहल पर मजदूरों को उनका अधिकार दिलाने के उद्देश्य से श्रमिक पंजीयन शिविर का आयोजन किया गया है जिसका लाभ श्रमिक उठायें। इस मौके पर कमलेश सूर्या, ज्योति प्रवीण, कविता रस्तोगी, अर्पणा पाण्डेय, इमरान, कमल, विमल के अलावा श्रम विभाग के अनिल कुमार, मोहम्मद अबू सलेम आदि मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें