AMJA BHARAT एक वेब न्‍यूज चैनल है जिसे कम्‍प्‍यूटर, लैपटाप, इन्‍टरनेट टीवी, मोबाइल फोन, टैबलेट इत्‍यादी पर देखा जा सकता है। पर्यावरण सुरक्षा के लिये कागज़ बचायें, समाचार वेब मीडिया पर पढें

शनिवार, 24 फ़रवरी 2018

मोदी-योगी सरकार के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने किया प्रदर्शन

फतेहपुर, शमशाद खान । आम आदमी पार्टी ने केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल पर की जा रही साजिश के विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। 
शनिवार को आम आदमी पार्टी की एक बैठक जिलाध्यक्ष श्रीराम पटेल एडवोकेट की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी। जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री  अरविन्द केजरीवाल के आवास मे मुख्यसचिव द्वारा मोदी सरकार के इशारे पर कथा कथित मारपीट करने के सम्बन्ध में विधायको के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेजे जाने एवं मुख्यमंत्री के आवास में छापेमारी किये जाने के विरूद्ध आक्रोश व्यक्त साथ ही प्रदेश सरकार के इशारे पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ पर किये गये लाॅठी चार्ज के साथ कार्यवाही किये जाने पर आक्रोश व्यक्त करते हुये बैठक के पश्चात कार्यकर्ता केन्द्र एवं प्रदेश सरकार के विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्रीराम पटेल ने कहा कि झूठे वादो से चल रही सरकार को जनता 2019 के चुनाव में भाजपा का नामोनिशान मिटा देगी। इस मौके पर रामकिशोर विश्वकर्मा, अगम सिंह, रूपेन्द्र कुमार, मेहदी हसन, राजेश कुमार, समत कुमार, रंजीत कुमार मौर्या, नन्दलाल मौर्य, मो0 शाहजहा, मोहम्मद हनीफ, बृजेन्द्र श्रीवास्तव, अनिल दुबे, राघवेन्द्र पासवान, रक्षपाल पासवान, रत्तीलाल आदि मौजूद रहे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Advertisement

Advertisement

लोकप्रिय पोस्ट