AMJA BHARAT एक वेब न्‍यूज चैनल है जिसे कम्‍प्‍यूटर, लैपटाप, इन्‍टरनेट टीवी, मोबाइल फोन, टैबलेट इत्‍यादी पर देखा जा सकता है। पर्यावरण सुरक्षा के लिये कागज़ बचायें, समाचार वेब मीडिया पर पढें

शनिवार, 24 फ़रवरी 2018

ऋतुराज कालेज में स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

फतेहपुर, शमशाद खान । ऋतुराज डिग्री कालेज की राष्ट्रीय सेवायोजन इकाई द्वारा ग्राम त्रिलोकीपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में विशेष शिविर का आयोजन कर विद्यालय प्रांगण की सफाई करते हुए स्वयंसेवकों को सामाजिक सेवा की शपथ दिलायी गयी। साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना के विभिन्न क्रियाकलापों एवं उदेश्यों के बारे में स्वयं सेवकों को बताया गया। वहीं स्वयंसेवकों द्वारा गांव की प्रत्येक गली में सफाई अभियान के प्रति जागरूकता लायी गयी। इस दौरान चैपाल लगाकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं लोग गीतों तथा नाटक के माध्यम से जन जागरूकता के साथ जानकारी दी गयी। इस मौके पर विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती ऋतु सिंह सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Advertisement

Advertisement

लोकप्रिय पोस्ट