AMJA BHARAT एक वेब न्‍यूज चैनल है जिसे कम्‍प्‍यूटर, लैपटाप, इन्‍टरनेट टीवी, मोबाइल फोन, टैबलेट इत्‍यादी पर देखा जा सकता है। पर्यावरण सुरक्षा के लिये कागज़ बचायें, समाचार वेब मीडिया पर पढें

शनिवार, 24 फ़रवरी 2018

सपा नेत्री रेखा ने सपना चैधरी को साथ डाॅन्स करने का किया चैलेन्ज

फतेहपुर, शमशाद खान । समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव तरन्नुम परवीन (रेखा) ने बिगबाॅस में रह चुकी हरियाणा की मशहूर राॅगिनी सिंगर एवं डाॅसर सपना चैधरी को खुले तौर पर चैलेन्ज देते हुये कहा कि किसी भी तरह से कोई भी डान्स मेंरे मुकाबले सपना नही कर सकती। सिर्फ जनपद की जनता को बेवकूफ  बनाने के लिये आ रही है।  
   शनिवार को पत्रकारो से बातचीत करते हुयंे सपा महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव तरन्नुम परवीन उर्फ रेखा ने कहा कि जनता को बेवकूफ बनाने के लिये 11 मार्च को शहर में हरियाणा की राॅगिनी सिंगर एवं डाॅसर सपना चैधरी का कार्यक्रम किया जा रहा है। जब कि वह सिर्फ जनता को बेवकूफ बनाने का काम करती है। डाॅन्स करना सपना चैधरी को नही आता सपा नेत्री ने सपना चैधरी को चैलेन्ज देते हुये कहा कि वह किसी भी गाने मंे मेरे मुकाबले डाॅन्स नही कर सकती। अगर सपना के अन्दर हिम्मत हो तो हमसे मुकाबला करके दिखाये तो खुद में खुद सच जनता के सामने आ जायेगा। उन्होने कहा कि कई फिल्मो मे काम करने के साथ जल्द ही आइटम सांग के लिये मुम्बई जायेगी। उन्होने कहा कि सपना चैधरी का सपना हमसे मुकबला करने के बाद टूट जायेगा। उन्होने कहा कि मौका मिला तो निश्चित तौर पर सपना के मंच मे मुकाबला जरूर करूगी। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Advertisement

Advertisement

लोकप्रिय पोस्ट