AMJA BHARAT एक वेब न्‍यूज चैनल है जिसे कम्‍प्‍यूटर, लैपटाप, इन्‍टरनेट टीवी, मोबाइल फोन, टैबलेट इत्‍यादी पर देखा जा सकता है। पर्यावरण सुरक्षा के लिये कागज़ बचायें, समाचार वेब मीडिया पर पढें

सोमवार, 26 फ़रवरी 2018

स्थापना दिवस पर कर्मचारियों के एकजुट रहने का किया गया आहवान

फतेहपुर, शमशाद खान । राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रान्तीय आहवान पर परिषद का स्थापना दिवस धूम-धाम से मनाया गया जिसमे पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर शुभकामनाएं दी।
सोमवार को शहर के सिचाई विभाग के निरीक्षण भवन मे प्रान्तीय आहवान पर राज्य कर्मचारियों संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के तत्वाधान मे जिलाध्यक्ष अशोक कुमार की अध्यक्षता मे परिषद का स्थापना दिवस बड़ी ही धूम-धाम से मनाया गया। संगठन के पदाधिकारियों एवं साथी कर्मचारियों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अशोक कुमार ने कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए संगठन के इतिहास एवं संघर्षों पर चर्चा की। उन्होनें कहा कि 26 फरवरी 1966 को कर्मचारियों के हक की लड़ाई लड़ने के लिये संगठन की स्थापना की गयी थी तब से लेकर आज तक संगठन कर्मचारियों के हितों एवं मान-सम्मान की लड़ाई लड़ने का काम करता आ रहा है। उन्होनें सभी कर्मचारियों हितो की रक्षा करने के लिए सभी से तन मन धन से जुड़ने का आहवान किया। इस मौके पर सिचाई संघ अध्यक्ष सुरेक्ष सिंह गौर, राजकुमार श्रीवास्तव, राम किशोर, रामचन्द्र शुक्ला, मुन्नी देवी, रेखा शुक्ला, केशवती, साधना सिंह, सुनीता देवी, अर्चना देवी, नरेन्द्र कुमार, अतुल कुमार, दानिश रजा खां, सुरेश चन्द्र, नीतीश कुमार, जितेन्द्र कुमार द्विवेदी, पवन गुप्ता आदि मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Advertisement

Advertisement

लोकप्रिय पोस्ट