फतेहपुर, शमशाद खान । नगर पालिका परिसद के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा पीड़ितों की समस्यायें न सुने जाने से आक्रोशित होकर सभासद कासिम अली एडवोकेट ने मोर्चा खोलते हुए पीड़ितो के साथ परिसर मे धरने पर बैठ गये जिसके बाद पालिका प्रशासन हरकत मे आया और तत्काल फरियादियों की समस्यायें सुनने का काम किया गया।
सोमवार को नगर पालिका परिसद के ज्वालागंज वार्ड के सभासद कासिम अली जब पालिका आये तो उन्होनें देखा कि सैकडों की संख्या मे जनता प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए अपने आवेदन फार्म को सत्यापन व स्थिति जानने के लिए बाबू के पास गये तो वहां से तानाशाह बाबू ने उन्हें सत्यापन करने से मना करते हुए अपने कार्यो से पल्ला झाड़ लिया और वापस जाने की बात कही यह बात सुनकर ज्वालागंज वार्ड के सभासद कासिम अली ने पलिका के तानाशाह बाबू एवं कर्मचारियों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए आयी हुयी जनता के साथ अधिशाषी अधिकारी के कक्ष के बाहर धरने पर बैठ गये जिसके बाद पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी हरकत मे आये और धरना स्थल पर पहुंचकर सभासद श्री अली से वार्ता की जिसके बाद सभी पीड़ितो की एक-एक कर समस्यायें सुनते हुए आवेदन फार्म का सत्यापन कर उन्हें जानकारी दी गयी। इस मौके पर छात्रनेता एहसान खान, सभासद मो0 मोहसिन खान आदि मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें