फतेहपुर, शमशाद खान । बहुजन समाजपार्टी लोकसभा चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने का काम कर रही है जिसके चलते युवाओं पर भरोसा जताते हुए उनको पार्टी की अहम जिम्मेदारी सौंपी जा रही हैं। युवा नेता जिलाध्यक्ष अभिषेक प्रताप सिंह को जिलाध्यक्ष बनाये जाने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के निर्देशानुसार मण्डल जोनल इंचार्जों ने पार्टी के प्रति निष्ठा व लगन रखने वाले युवा नेता खम्भापुर निवासी जैद अहमद को नगर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौपीं गयी। जिलाध्यक्ष अभिषेक प्रताप सिंह ने जारी विज्ञप्ति मे बताया कि पार्टी की निष्ठावान एवं लगनशील युवा नेता जैद अहमद को नगर अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया जाता है और उनसे आशा की है कि वह पूर्व की भांति पार्टी को मजबूत बनाने के साथ शीघ्र ही कमेटी का विस्तार करके सूची सौपेंगे। वहीं नवमनोनीत नगर अध्यक्ष जैद अहमद ने कहा कि जिस भरोसे के साथ पार्टी नेतृत्व ने नगर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है उसका निर्वहन करते हुए पार्टी को मजबूत बनाने के लिए नगर कमेटी व वार्ड कमेटी का गठन एक सप्ताह मे करके लोकसभा चुनाव की तैयारियों मे जुट जायेगें जिससे चुनाव मे बसपा प्रत्याशी की भारी मतों मे जीत हासिल हो। जैद अहमद के नगर अध्यक्ष बनने पर समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं मे खुशी की लहर दौड़ गयी और देर रात तक नवमनोनीत नगर अध्यक्ष को बधाई देने वालों का सिलसिला जारी रहा।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Advertisement
लोकप्रिय पोस्ट
-
बहुजन सेवा संघ ने अंबेडकर पार्क में किया पौधरोपण फूलदार और फलदार पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश बांदा, कृपाशंकर दुबे । रविवार ...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । गुरू पूर्णिमा के अवसर पर श्री सांई सेवा समिति द्वारा श्रीसांईराम के वेदयंत्रों व सांईयन्त्रों के द्वारा हवन पूजन के सा...
-
भाकियू प्रतिनिधि मण्डल ने बोर्ड उपाध्यक्ष को सौपा सीएम संबोधित ज्ञापन चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधि म...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । घर के बाहर छप्पर के नीचे सगे भाईयों समेत सो रही बहन के ऊपर शनिवार की रात बूंदाबांदी के दौरान अचानक दीवार ढह जाने से ...
-
कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पूर्व मंत्री शिव कुमार बेरिया सहित अन्य पद...
-
बिजनौर, संजय सक्सेना। कारगिल युद्ध विजय दिवस समारोह 20वीं वर्षगांठ के मौके पर जिलाधिकारी रमाकांत पांडे ने कहा कि आज हर देशवासी शौर्य और राष...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । मुख्यालय रेलवे स्टेशन में अक्सर यात्री गाडी एवं मालगाडी की चपेट में आने से जहा यात्री चुटहिल होते रहते है वही कुछ को अप...
-
कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - बर्रा क्षेत्र में व्याप्त जन समस्याओं के निराकरण हेतु जुलूस निकाल कर नगर निगम कार्यालय के बाहर वार्ड 51 की पार्षद...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । श्रद्धालुओं की श्रृद्धा एवं आस्था का प्रतीक बने शहर के सिद्धपीठ श्री तांबेश्वर बाबा के मंदिर में सावन के पहले सोमवार म...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । पांडु और गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से हो रही कटान थमती नहीं दिख रही है। तेजी से हो रही कटान के कारण करीब दस फिर नदी आगे ब...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें