AMJA BHARAT एक वेब न्‍यूज चैनल है जिसे कम्‍प्‍यूटर, लैपटाप, इन्‍टरनेट टीवी, मोबाइल फोन, टैबलेट इत्‍यादी पर देखा जा सकता है। पर्यावरण सुरक्षा के लिये कागज़ बचायें, समाचार वेब मीडिया पर पढें

रविवार, 25 फ़रवरी 2018

उद्योग व्यापार मण्डल की बैठक मे संगठन विस्तार का लिया गया निर्णय

फतेहपुर, शमशाद खान । जिला उद्योग व्यापार मण्डल की मासिक बैठक मे संगठन मजबूती और विस्तार पर चर्चा की गयी। बैठक मे मुख्य अतिथ के रूप मे प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश दुबे ने शीघ्र ही संगठन का विस्तार एवं पदाधिकारियों को तीन साल की वैधता के साथ आई कार्ड दिये जाने के लिए निर्देशित किया।
रविवार को हरिहरगंज स्थित एक होटल मे जिला उद्योग व्यापार मण्डल की मासिक बैठक सम्पन्न हुयी जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश दुबे मौजूद रहे। बैठक के दौरान संगठन को मजबूती प्रदान करने के साथ शीघ्र ही संगठन का विस्तार कर समस्त पदाधिकारियों को तीन साल की वैधता के साथ आई कार्ड दिये जाने का निर्णय लिया गया। वहीं बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश दुबे ने कहा कि अगली बैठक होली पर्व के बाद आहूत की जायेगी जिसमे संगठन का विस्तार कर पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी जायेगी। इस मौके पर विनोद दीक्षित, बस एसोसिएशन के अध्यक्ष फरत अली सिद्दकी, इमरान खाॅन, साजन गुप्ता, राजकमल मौर्य, भरत गुप्ता, विवेक श्रीवास्तव, आर्यन गुप्ता, अरविन्द गुप्ता आदि मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Advertisement

Advertisement

लोकप्रिय पोस्ट