फतेहपुर, शमशाद खान । शुक्रवार को सर्व शिक्षा अभियान के तहत अक्षम छात्र एवं छात्राओं को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिये सर्व शिक्षा अभियान एवं एल्मिकों कानपुर के सहयोग से बीआरसी मलवां में शिविर लगाकर उपकरण वितरण किया गया शिविर का शुभारम्भ जिलाधिकारी कुमार प्रशान्त की ने किया। जिलाधिकारी ने आये हुए सभी अभिभावकों को शिक्षा की उपयोगिता के बारे में समझातें हुए उपकरणों के समूचित प्रयोग तथा लेने के लिये प्रेरित करते हुए प्रोत्साहित किया। उन्होने शिविर में कुल 125 उपकरण बच्चों को प्रदान किये जिसमें ट्राइसाइकिल-3, व्हील चेयर-41, एमआर किट-4, रोलेटर 3, स्मार्टकेन 9, डेजीप्लेयर 9, श्रवण यंत्र-56। उपकरण पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल गये। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेन्द्र प्रताप सिंह ने सभी बच्चों अभिभावकों को प्रेरित करते हुए वितरित उपकरणों का समूचित प्रयोग करने के लिये प्रेरित किया। जिला समन्वयक अरूण कुमार मिश्र ने आये हुए बच्चो को उपकरण के रखरखाव तथा प्रयोग विधि विस्तार से समझायी। सेरेब्रल पल्सी छात्रा लक्ष्मी रसूलपुर मलवां की मृत्यु हो जाने कारण उसका उपकरण वितरित नही हो सका बाकी सभी छात्रों का उपकरण वितरित हो गया । ऐल्मिको कानपुर से आयेरिहैबिलिटेशन एक्सपर्ट सुशील कुमार आडियोलाजिस्ट महेश कुमार सिंह, एवं पीओ इन्जीनियर राजू कुमार ने वितरण में अपना सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर रिसोर्स अध्यापक अनिल तिवारी, बीआरसी कर्मचारी सहित सम्बन्धित उपस्थित रहें।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Advertisement
लोकप्रिय पोस्ट
-
बहुजन सेवा संघ ने अंबेडकर पार्क में किया पौधरोपण फूलदार और फलदार पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश बांदा, कृपाशंकर दुबे । रविवार ...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । गुरू पूर्णिमा के अवसर पर श्री सांई सेवा समिति द्वारा श्रीसांईराम के वेदयंत्रों व सांईयन्त्रों के द्वारा हवन पूजन के सा...
-
भाकियू प्रतिनिधि मण्डल ने बोर्ड उपाध्यक्ष को सौपा सीएम संबोधित ज्ञापन चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधि म...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । घर के बाहर छप्पर के नीचे सगे भाईयों समेत सो रही बहन के ऊपर शनिवार की रात बूंदाबांदी के दौरान अचानक दीवार ढह जाने से ...
-
कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पूर्व मंत्री शिव कुमार बेरिया सहित अन्य पद...
-
बिजनौर, संजय सक्सेना। कारगिल युद्ध विजय दिवस समारोह 20वीं वर्षगांठ के मौके पर जिलाधिकारी रमाकांत पांडे ने कहा कि आज हर देशवासी शौर्य और राष...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । मुख्यालय रेलवे स्टेशन में अक्सर यात्री गाडी एवं मालगाडी की चपेट में आने से जहा यात्री चुटहिल होते रहते है वही कुछ को अप...
-
कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - बर्रा क्षेत्र में व्याप्त जन समस्याओं के निराकरण हेतु जुलूस निकाल कर नगर निगम कार्यालय के बाहर वार्ड 51 की पार्षद...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । श्रद्धालुओं की श्रृद्धा एवं आस्था का प्रतीक बने शहर के सिद्धपीठ श्री तांबेश्वर बाबा के मंदिर में सावन के पहले सोमवार म...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । पांडु और गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से हो रही कटान थमती नहीं दिख रही है। तेजी से हो रही कटान के कारण करीब दस फिर नदी आगे ब...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें