फतेहपुर, शमशाद खान । बेरोजगारों के लिये जिला सेवायोजन कार्यालय में रोजगार मेले का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न लिमिटेड कम्पनियों के लोगो ने 153 लाभार्थियों का चयन कर रोजगार का अवसर प्रदान किया।
शुक्रवार को आईटीआई स्थित जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी कुमार प्रशान्त रहे। मेले मे बडी संख्या में आये बेरोजगारों को सम्बोधित करते हुये कहा कि विभाग द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओ की तैयारी हेतु संचालित एक वर्षीय निःशुल्क पशिक्षण कार्यक्रम तथा कालेजों मे कैरियर काउन्सिलिग, रोजगार मेले तथा वर्तमान मे विभाग के मेल की जानकारी देते हुये बताया कि किसी भी नौकरी का आकलन पैसे से नही किया जाना चाहियें। उन्होने कहा कि नौकरी छोटी या बडी नही होती जो भी करो उसे उत्साह एवं पूरे मनोयोग से करो। इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 वीके पाण्डेय ने कहा कि रोजगार मेले का आयोजन जनपद की एक बेरोजगारी दूरी करने का एक सफल प्रयास बताया। इस दौरान जिला सेवायोजन अधिकारी अधिकारियों का स्वागत करते हुये कहा कि कार्यालय की सभी सेवाये आॅनलाइन है साथ ही उन्होने कम्प्यूटर की बेसिक जानकारी रखने हेतु युवाओ को जानकारी दी। वही रोजगार मेला में द इण्डियां थरमिट कम्पनी लिमिटेड, शिवशक्ति बायोटेक्नालाजी, रूचि बायोप्लेन्टिक, श्रीराम लाइफ इश्योरेश द्वारा 153 अभ्यार्थियो का चयन किया गया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गागुल, मेला प्रभारी शशाॅक पाण्डेय आदि मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें