फतेहपुर, शमशाद खान । अपना दल (एस) की बैठक मे जालौन मे आयोजित छत्रपति शिवाजी समारोह मे बड़ी संख्या मे कार्यकर्ताओं को ले जाने पर चर्चा कर पदाधिकारियोें को जिम्मेदारी सौंपी गयी।
रविवार को अपना दल (एस) की एक बैठक जिला कार्यालय मे जिलाध्यक्ष अनिल उमराव की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुयी जिसमे उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री उमराव ने कहा कि 19 फरवरी को जालौन जनपद मे पार्टी द्वारा छत्रपति शिवाजी जयंती समारोह मनायी जायेगी। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अनुप्रिया पटेल शिरकत करेगी। जिसमे जनपद से भारी संख्या मे कार्यकर्ता शामिल होकर जयंती समारोह को सफल बनायें वहीं जिलाध्यक्ष अनिल उमराव ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आहवान किया कि अधिक संख्या मे जालौन पहुंचकर समारोह मे सामिल हों और अपनी नेता अनुप्रिया पटेल के ओजस्वी भाषण को सुनकर पार्टी को मजबूत बनाने का काम करें। इस अवसर पर युवा जिलाध्यक्ष अनूप पटेल, शैलेन्द्र पटेल, मनोज पटेल (पिंटू), इन्द्रसेन पटेल, रमेश भाष्कर, आदित्य पटेल, उमेश बाबू प्रजापति, सुरेन्द्र पटेल, राजू, सुशील कुमार पाल आदि मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें