AMJA BHARAT एक वेब न्‍यूज चैनल है जिसे कम्‍प्‍यूटर, लैपटाप, इन्‍टरनेट टीवी, मोबाइल फोन, टैबलेट इत्‍यादी पर देखा जा सकता है। पर्यावरण सुरक्षा के लिये कागज़ बचायें, समाचार वेब मीडिया पर पढें

रविवार, 18 फ़रवरी 2018

सीपीएस के छात्र-छात्राओं को नम आंखांे के बीच दी गयी विदाई

फतेहपुर, शमशाद खान । चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल मे इण्टरमीडिएट के छात्र-छात्राओं के विदाई समारोह के दौरान विद्यालय मे बिताये गये दिनों और अनुभव को साझा करते हुए छात्र-छात्राओं की आंखों से आंशू छलक उठे। सीनियर छात्र-छात्राओं ने जूनियरों को विद्यालय से एक परिपक्व विद्यार्थी बनकर निकलने की नसीहत दी। 
रविवार को शहर के चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल मे इण्टरमीडिएट छात्र-छात्राओं के लिए शुभकामनाओं एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे विद्यार्थियों को नम आंखों के बीच विदाई दी गयी। समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि मेहताब सिंह, विद्यालय के प्रबंधक सुनील श्रीवास्तव, डायरेक्टर डाॅ0 माॅपाली मित्रा ने दीप प्रज्वलन कर किया गया। विद्यालय की डायरेक्टर डाॅ0 माॅपाली मित्रा ने पुष्पगुच्छ द्वारा अतिथियों का सम्मान करते हुए अपने सम्बोधन मे बच्चों से स्कूल के साथ-साथ शहर व देश का नाम रोशन करने का आहवान किया और शिक्षा के क्षेत्र मे अग्रणी इस विद्यालय का मील का पत्थर बनने की अपील की। विदाई समारोह मे उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं ने जमकर धमाल मचाया जिसमे रंगारंग कार्यक्रम मे सीनियर एवं जूनियरों ने कार्यक्रम मे चारचाॅद लगाने का काम किया। सीनियरों ने विद्यालय मे अब तक बिताये समय और अनुभव को बताते हुए जहां भावुक हो गये वहीं तमाम छात्र-छात्राओं की आंखे नम हो गयी। विद्यालय के प्रबंधक सुनील श्रीवास्तव समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने इण्टरमीडिएट कर आगे की पढाई हेतु विदा लेने वाले छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना कर आर्शिवाद दिया। वहीं प्रबंधक सुनील श्रीवास्तव ने जीवन मे एक अच्छा इंसान बनाने की प्रेरणा दी और आगे आने वाले समय मे सफलता हासिल करने के लिए तमाम मंत्र दिये। विद्यालय प्रशासन द्वारा विदाई समारोह का शानदान आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीमती रेखा श्रीवास्तव, उपप्रधानाचार्या तबस्सुम सिद्दकी आदि शिक्षक-शिक्षिकायें मौजूद रहे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Advertisement

Advertisement

लोकप्रिय पोस्ट