AMJA BHARAT एक वेब न्‍यूज चैनल है जिसे कम्‍प्‍यूटर, लैपटाप, इन्‍टरनेट टीवी, मोबाइल फोन, टैबलेट इत्‍यादी पर देखा जा सकता है। पर्यावरण सुरक्षा के लिये कागज़ बचायें, समाचार वेब मीडिया पर पढें

शनिवार, 17 फ़रवरी 2018

वरासत के मामलों को तत्काल निस्तारित किया जाये- कुमार प्रशांत

फतेहपुर, शमशाद खान । पीड़ितो की समस्याओं के समाधान के लिए शासन द्वारा चलाये जा रहे सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस पर आज डीएम व एएसपी ने समस्यायें सुनकर निस्तारण करने के साथ अधिकारियों को निर्देशित किया। 
सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस पर शनिवार को सदर कोतवाली व थरियांव थाने का जिलाधिकारी कुमार प्रशान्त व अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने निरीक्षण किया। थाना थरियांव में सदर तहसील के लेखपाल रामनरेश के अनुपस्थित पाये जाने पर जिलाधिकारी ने रोष प्रकट करते हुए वेतन रोकने के निर्देश दिये व सदर तहसील के लेखपाल चंचल को अपने कार्य के प्रति जानकारी न होना खसरा व खतौनी में अन्तर न बता पाना, एकड़ में कितने बीघा आदि बेसिक जानकारी न होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि वर्ष 2012 से लेखपाल का कार्य कर रहे है अपने क्षेत्र में इस तरह के लेखपाल कैसे काम कर रहे है। उन्होने कानूनगो को निर्देशित किया कि इन्हे अच्छी प्रकार से प्रशिक्षित किया जाये और रूचि लेकर कार्य करें। सभी लेखपाल तहसील समाधान दिवस व थाना समाधान दिवस का रजिस्टर जरूर बनाये फरियादियों के प्रार्थना पत्र पर मोबाइल नम्बर जरूर अंकित किया जाये जिससे फरियादी से पूॅछा जा सके। साथ ही लेखपाल अपने क्षेत्र के सिपाही, सचिव व ग्राम विकास अधिकारी का मोबाइल नम्बर जरूर रखे किसी भी लेखपाल के क्षेत्र में कोई विवाद कर रहा है तो उसकी सूचना थाने में दें यदि नही देता तो घटना होने पर पूर्ण जिम्मेदारी होगी। उन्होने कहा कि वरासत के जो मामले है वह समय सीमा के अन्दर निस्तारित कर दिया जाये किसी भी कृषक या आम जनता को परेशान न किया जाये। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर अवनीश राय, सीओ कपिल देव मिश्र, जिला सूचना अधिकारी वीएन पाण्डेय, थाना प्रभारी सहित लेखपाल व कानूनगो उपस्थित रहें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Advertisement

Advertisement

लोकप्रिय पोस्ट