फतेहपुर, शमशाद खान । जिला अस्पताल मे भर्ती सजायाफ्ता कैदी शत्रुघन सिंह 14 फरवरी को पुलिस को चखमा देकर फरार हो गया था जिसके बाद पुलिस महकमे मे हडकंप मच गया और पुलिस अधीक्षक ने अपराधी पर 15 हजार का इनाम घोषित कर गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीम लगायी गयी जिस पर जनपद के चैड़गरा पुलिस को उस वक्त बड़ी कामयाबी मिली जब अपराधी कहीं बाहर भागने की फिराक मे था इसी दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
शनिवार को पुलिस लाइन के सम्मेलन कक्ष मे पत्रकारों से बातचीत करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि जिला कारागार मे आजीवन सजा काट रहे कैदी जिला अस्पताल मे उपचार हेतु भर्ती था इसी दौरान 14 फरवरी को पुलिस को चखमा देकर फरार हो गया था जिसके बाद पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली ने अपराधी पर 15 हजार का इनाम घोषित करते हुए गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की कई टीमे लगायी थी जिस पर मुखबिर की सूचना पर कल्यानपुर थानाक्षेत्र के चौड़गरा चैकी इंचार्ज राम किशोर यादव हमराही के साथ गश्त कर रहे थे इसी बीच मुखबिर की सूचना मिली कि जिला अस्पताल से भागा अभियुक्त चैडगरा के मौहार क्रासिंग के पास कहीं भागने की फिराक मे है इसकी सूचना क्षेत्राधिकारी को देते हुए डायल 100 को साथ मे लेकर मुखबिर के बताये हुए स्थान मे पहुंचे जहां एक व्यक्ति खड़ा दिखा पूंछतांछ पर उसने अपना नाम रघुनाथ सिंह पुत्र रामपाल सिंह निवासी ग्राम ऐझी थाना असोथर हाल पता सदर कोतवाली शादीपुर बताया जिस पर तत्काल उसको घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। प्रेसवर्ता के दौरान फरार इनामिया अभियुक्त शत्रुघन सिंह ने बताया कि वह आत्महत्या करने के लिए भागा था। 14 फरवरी की रात इधर उधर रूकने के बाद लखनऊ अपने रिस्तेदार के यहां चला गया था लेकिन वहां आत्महत्या इसलिए नहीं किया कि परिवार के लोगों पर पुलिस दबाव बनायेगी और उसकी लाश नही मिलेगी। जिसके लिए वह वापस फतेहपुर आकर आत्महत्या करने का प्रयास मे लगा था इसी बीच पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं पत्रकारों से बातचीत के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि अभियुक्त शत्रुघन सिंह को भगाने मे उसकी पत्नी व बेटे ने पूरी मदद की थी जिसके चलते उन पर मुकदमा दर्ज कर पत्नी व बेटे को भी जेल भेज दिया गया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें