फतेहपुर, शमशाद खान । शहर क्षेत्र मे पड़ी ग्राम समाज की जमीन पर चेयरमैन नजाकत खातून द्वारा फ्लैट, दुकानें, आफिस व कालोनी का निर्माण कराया जायेगा जिसको लेकर चेयरमैन प्रतिनिधि हाजी रजा व नगर पालिका की टीम जमीनों का निरीक्षण किया गया।
शनिवार को नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष नजाकत खातून द्वारा गरीबो, असहाय, बेरोजगार युवाओं के लिए एक नई पहल की शुरूआत की जा रही है जिसमे नगर क्षेत्र मे पड़ी ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जे को खाली कराकर उसमे गरीबों के लिए 150 कालोनी, 50 फ्लैट, रोड़ किनारे की जमीन पर 160 दुकान व 23 आफिस के कार्यालय बनाये जायेगें जिससे खाली पड़ी सरकारी जमीन का उपयोग होने के साथ जहां गरीब, असहाय एवं बेरोजगार युवाओं को राहत मिलेगी तो वहीं राजस्व का भी बड़े स्तर पर फायदा पहुंचेगा जिसको लेकर आज अध्यक्ष प्रतिनिधि हाजी रजा नगर पालिका की टीम व इंजीनियरों को लेकर वीआईपी रोड़ डाक बंगले के सामने सरकारी जमीन का निरीक्षण कर उसका नक्शा तैयार किये जाने की रूपरेखा तय की। इस अवसर पर सभासद विनय तिवारी, शादाब अहमद, राहत, वकील अहमद, दीपक कुमार डब्लू, अवर अभियंता राजेन्द्र वर्मा, सफाई निरीक्षक मो0 आबिद अली, सफाई प्रभारी मो0 हबीब, मो0 दिलशाद आदि मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें