कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - समाजवादी पार्टी ग्रामीण कार्यालय में पिछडा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुनील प्रजापति केे नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता ग्रामीण अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह यादव ने की।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पिछडा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष जयराम यादव उपस्थित रहे। सुनील प्रजापति ने बताया कि आज भाजपा की दमनकारी नीतियों को जनता जान चुकी है। जमीनी स्तर पर कोई कार्य नही हो रहा है, हर ओर त्राहि-त्राहि मची हुई है। पुलिस और अधिकारी आम जनता की आवाज नही सुन रहे है। यही स्थिति पूरे प्रदेश की है। अपराध रूक नही रहा है, लगातार महिलाओं और बच्चियों को निशाना बनाया जा रहा है। योगी एक्शन में दिखते है लेकिन दिखा कुछ नही पाते। कहा आने वाले चुनाव में जनता स्वयं ही भाजपा को जवाब देगी। उन्होने कहा कि प्रदेश में जंगल राज तथा बिगडी कानून व्यवस्था को लेकर एक विशाल धरना प्रदर्शन फूलबाग गांधी प्रतिमा पर आगामी 20 अगस्त को किया जायेगा जो आम जनता की आवाज बनकर प्रदेश की भाजपा सरकार के कानो तक गूंजेगा। बैठक में अरविन्द यादव मोती साहू, सुरेश गुप्ता, छोटू राजपूत, अमित गुप्ता, महेश राजपून7, शालू यादव, राजू अवस्थी आदि मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें