फतेहपुर, शमशाद खान । सप्ताह मे एक बार निःशुल्क स्वास्थ्य कैम्प लगाये जाने की अनुमति समाजसेवी एवं पत्रकार तबरेज वारसी टीलू ने जिलाधिकारी को पत्र देकर मांगा जिसमे समाजसेवी तबरेज वारसी टीलू ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि शहर के गरीब असहाय लोगों के लिए एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सप्ताह मे एक दिन लगाकर लोगों को उपचार कराये जाने का उद्देश्य है। जिसके लिए समाज के सक्षम लोग उन्हें इस सराहनीय कार्य के लिए सहयोग करते हुए लखनऊ बाईपास मे स्थान भी देने का आश्वासन दिया है इसलिए इस निःशुल्क शिविर के लिए अनुमति देते हुए सप्ताह मे एक दिन जिला चिकित्सालय के डाक्टर को दो घंटे के लिए शिविर मे मरीजों का परीक्षण करने हेतु भेजने का कष्ट करें जिससे गरीब असहाय लोगों का शिविर मे उपचार हो सके। साथ ही समाजसेवी तबरेज वारसी ने कहा कि इस निःशुल्क स्वास्थ्य कैम्प मे किसी संस्था या किसी व्यक्ति से चंदा लेकर नही किया जायेगा। यदि शिविर के नाम पर किसी तरह का कोई पैसा मांगता है तो उसकी शिकायत तत्काल उनके मोबाइल नम्बर 9936449000 पर करें जिससे पैसे मांगने वाले व्यक्ति पर कार्यवाही की जा सके। बताते चले कि समाजसेवी व पत्रकार तबरेज वारसी विगत कई वर्षों से गरीबों और असहाय लोगों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन करते आ रहे हैं लेकिन इस बार वह अब साल मे एक बार नही सप्ताह मे एक दिन स्वास्थ्य शिविर कैम्प कराने जा रहे हैं जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ मिल सके।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Advertisement
लोकप्रिय पोस्ट
-
बहुजन सेवा संघ ने अंबेडकर पार्क में किया पौधरोपण फूलदार और फलदार पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश बांदा, कृपाशंकर दुबे । रविवार ...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । गुरू पूर्णिमा के अवसर पर श्री सांई सेवा समिति द्वारा श्रीसांईराम के वेदयंत्रों व सांईयन्त्रों के द्वारा हवन पूजन के सा...
-
भाकियू प्रतिनिधि मण्डल ने बोर्ड उपाध्यक्ष को सौपा सीएम संबोधित ज्ञापन चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधि म...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । घर के बाहर छप्पर के नीचे सगे भाईयों समेत सो रही बहन के ऊपर शनिवार की रात बूंदाबांदी के दौरान अचानक दीवार ढह जाने से ...
-
कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पूर्व मंत्री शिव कुमार बेरिया सहित अन्य पद...
-
बिजनौर, संजय सक्सेना। कारगिल युद्ध विजय दिवस समारोह 20वीं वर्षगांठ के मौके पर जिलाधिकारी रमाकांत पांडे ने कहा कि आज हर देशवासी शौर्य और राष...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । मुख्यालय रेलवे स्टेशन में अक्सर यात्री गाडी एवं मालगाडी की चपेट में आने से जहा यात्री चुटहिल होते रहते है वही कुछ को अप...
-
कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - बर्रा क्षेत्र में व्याप्त जन समस्याओं के निराकरण हेतु जुलूस निकाल कर नगर निगम कार्यालय के बाहर वार्ड 51 की पार्षद...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । श्रद्धालुओं की श्रृद्धा एवं आस्था का प्रतीक बने शहर के सिद्धपीठ श्री तांबेश्वर बाबा के मंदिर में सावन के पहले सोमवार म...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । पांडु और गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से हो रही कटान थमती नहीं दिख रही है। तेजी से हो रही कटान के कारण करीब दस फिर नदी आगे ब...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें