कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - आईएमए के वार्षिक चुनाव आगामी 30 सितम्बर को सम्पन्न होगे, जिसकी जिम्मेदारी पिछली समिति को सौंपी गयी है। मेम्बर डा0 राजेश अग्रवाल, डा0 एके श्रीवास्तव तथा डा0 एसएन अग्रवाल को चुना गया है।
प्रे्रसवार्ता में चेयरमैन डा0 एसके कटियार ने बताया कि इस वर्ष भी चुनाव ईवीएम द्वारा ही करवाये जायेगे तथा रिजल्ट एक घण्टे में आ जायेगा। बताया समिति ने पिदले वर्ष अपने सीमित संसाधनों से चुनाव करवाकर मितत्ययिता अपनाकर चार लाख रू0 बचाये, जिन्हे आईएकए बिल्डिंग फण्ड में दान दिया गया। नई टेक्नोलाॅजी से चुनाव करवाने हेतु संस्था को कुछ सुझाव दिये गये थे, उन सुझावो को वार्षिक जनरल बाडी मीटिंग में पास करा संविधान में संशोधन कर लागू किया जायेगा। डा0 बृजेन्द्र निगम ने चुनाव कार्यक्रम की घांषण करते बताया कि नामांकन प्रक्रिया 5 सितम्बरसे 12 सितम्बर तक होगी साथ ही यही तारीख नाम वापसी की भी होगी। नाम वासी की अन्तिम तारीख 15 सितम्बर होगी और आवश्यक हुआ तो वोटिंग रविवार 30 अगस्त को होगी। उन्होने बताया कि 26 अगस्त से आचार संहिता लागू हो गयी है और जो चुनाव लडने के इच्छुक सदसय है उनको आचार संहिता का पालन करना होगा अन्यथा वह अयोग्य घोषित किया जा सकता है। चुनाव समिति सदस्यों में डा0 राजेश अग्रवाल, डा0 एके श्रीवास्तव व डा0 एसएनअग्रवाल ने बताया कि एक अध्यक्ष, 4 उपाध्यक्ष, एक महामंत्री, वैज्ञानिक, वित्त, लाइब्रेरी, सांस्कृतिक, प्रापर्टी सचिव के अलावा 46 सदस्य कार्यकारिणी हेतु चुने जायेगे। आईएमए द्वारा जारी किए गये पहचान पत्रों के बिना मतदान संभव नही होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें