फतेहपुर, शमशाद खान । शहर क्षेत्र के सुल्ताननगर एनएच 2 मे रविवार की सुबह ट्रक-ट्रैक्टर की भिडंत मे जहां एक 35 वर्षीय सटरिंग मिस्त्री की मौत हो गयी वहीं दो मजदूर बुरी तरह घायल हो गये जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय मे भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थानाक्षेत्र के ग्राम हैदरपुर इटौली निवासी मोतीलाल का पुत्र राजकुमार जो सटरिंग मिस्त्री था बताते हैं कि आज सुबह लगभग 9.30 बजे वह अपने दो मजदूर नन्दलाल पुत्र सुखनन्दन 28 एवं महेश पुत्र रामप्रसाद 24 के साथ ट्रैक्टर मे सवार होकर शहर सटरिंग का सामान लेकर वापस गांव जा रहा था जैसे ही ट्रैक्टर कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर एनएच 2 मे पहुंचा तभी पीछे से तेज रफ्तार आ रहे ट्रक ने ट्रैक्टर मे टक्कर मार दिया जिसके फलस्वरूप मिस्त्री समेत दो मजदूर बुरी तरह घायल हो गये। सूचना पर मौके पर पहुंची सरकारी एम्बुलेंस ने घायलों को आनन फानन उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां इमरजेंसी मे तैनात चिकित्सक ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया जबकि घायल दोनों मजदूरों का सदर अस्पताल मे इलाज चल रहा है। वहीं सूचना पाकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी सीमा, दो पुत्र रिंकू 3 वर्ष राजा 8 वर्ष एवं 17 वर्षीय पुत्री रानी व 7 वर्षीय पुत्री अनामिका छोड़ गया है। हादसे के बाद जहां परिजनों मे कोहराम मच गया है वहीं पत्नी सीमा के रो-रोकर बुरे हाल है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Advertisement
लोकप्रिय पोस्ट
-
बहुजन सेवा संघ ने अंबेडकर पार्क में किया पौधरोपण फूलदार और फलदार पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश बांदा, कृपाशंकर दुबे । रविवार ...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । श्रद्धालुओं की श्रृद्धा एवं आस्था का प्रतीक बने शहर के सिद्धपीठ श्री तांबेश्वर बाबा के मंदिर में सावन के पहले सोमवार म...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । पांडु और गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से हो रही कटान थमती नहीं दिख रही है। तेजी से हो रही कटान के कारण करीब दस फिर नदी आगे ब...
-
कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पूर्व मंत्री शिव कुमार बेरिया सहित अन्य पद...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । गुरू पूर्णिमा के अवसर पर श्री सांई सेवा समिति द्वारा श्रीसांईराम के वेदयंत्रों व सांईयन्त्रों के द्वारा हवन पूजन के सा...
-
बिजनौर, संजय सक्सेना। कारगिल युद्ध विजय दिवस समारोह 20वीं वर्षगांठ के मौके पर जिलाधिकारी रमाकांत पांडे ने कहा कि आज हर देशवासी शौर्य और राष...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । शासन से जारी किये गये कठोर नियमों की अवहेलना करते हुए जिले के तमाम स्थानों पर धडल्ले से छतों पर लगे मोबाइल टावर ठं...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । घर के बाहर छप्पर के नीचे सगे भाईयों समेत सो रही बहन के ऊपर शनिवार की रात बूंदाबांदी के दौरान अचानक दीवार ढह जाने से ...
-
बहराइच में 3 से 10 अगस्त तक होने वाली फुटबाल प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों ने अभ्यास मैच खेले। बांदा, कृपाशंकर दुबे - फुटबाल क्लब के...
-
कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - बर्रा क्षेत्र में व्याप्त जन समस्याओं के निराकरण हेतु जुलूस निकाल कर नगर निगम कार्यालय के बाहर वार्ड 51 की पार्षद...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें