फतेहपुर, शमशाद खान । मंगलवार को जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने विकास खंड बहुआ के ग्राम सुकेती, चकसकरन, बरौहा, बनरसी एवं विकास खंड भिटौरा के केशवपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने ग्रामों के निरीक्षण के दौरान अध्यापको को निर्देशित किया कि बच्चों के माता-पिता को बच्चों को विद्यालय भेजने के लिये प्रेरित करें और बच्चों की उपस्थिति शत प्रतिशत होने पर जोर दिया जाये। निरीक्षण के दौरान ग्राम सुकेती के प्राथमिक विद्यालय(अंग्रेजी माध्यम) बच्चों से पठन पाठन के बारे में जानकारी लेते हुए बच्चों से उनके घरों में शौचालय बने होने की जानकारी ली जिसमें अधिकांश बच्चों के घरों में शौचालय नही बने होने पर ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी को निर्देशित किया कि 15 सितम्बर तक ग्राम में शत प्रतिशत शौचालय बन जाने चाहियें। विद्यालय परिसर में बने आॅगनबाड़ी केन्द्र में रखा पुष्टाहार के ऊपर छत से पानी टपक रहा था। जिस पर जिलाधिकारी ने आॅगनबाड़ी कार्यकत्री पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए तत्काल सूखी जगह में रखवाने के निर्देश दिये। केन्द्र में बच्चों के वजन करने वाली मशीन खराब होने पर ठीक कराने के निर्देश दियें। सुकेती ग्राम में भ्रमण दौरान अवैध अतिक्रमण, टूटी एवं जाम नालियों को बनवाने एवं साथ सफाई के निर्देश ग्राम प्रधान को दिये। उन्होने लेखपाल को निर्देशित किया कि ग्राम की सड़़क एवं ग्राम समाज की जमीन की पैमाइस कराकर अवैध कब्जे से मुक्त कराया जायें। ग्राम पंचायत बरौंहा में प्राथमिक विद्यालय परिसर के सामने घूर पडे होने तथा रास्ता खराब होने एवं परिसर में पानी भरे होने तथा शौचालय खराब होने और पूर्व माध्यमिक विद्यालय चकसकरन में बाउन्ड्रीवाल न होने, पंचायत घर में गंदगी एवं शौचालय खराब होने पर तथा शासकीय कार्यो तथा पूर्व में दिये गये दिशा निर्देशों का पालन न करने पर एडीओ पंचायत रवीकांत त्रिपाठी, बरौंहा के लेखपाल मनोज कुमार को निलम्बित करने तथा ग्राम विकास अधिकारी बरौंहा केपी सिंह को स्पष्टीकरण जारी करते हुए बर्खास्त करने के निर्देश दियें। ग्रामवासियेां ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय के बगल सरकारी गोदाम में कई वर्षो से अवैध कब्जा होने पर जिलाधिकारी ने तत्काल कब्जा हटावाने तथा तहसीलदार को मौके का मुआयना करने को कहा। चकसकरन के ग्राम प्रधान भूपेन्द्र सिंह को पूर्व माध्यमिक विद्यालय की टपक रही छत को तत्काल सही कराने एवं गैस चूल्हे से खाना बनवाने तथा विद्यालय की बाउन्ड्रीवाल तत्काल बनवाने के निर्देश दिये तथा पंचायत घर चकसकरन में ताला लगा होने, शौचालय खराब होने तथा साफ सफाई न होने पर पंचायत सेक्रेटरी को कड़ी फटकार लगायी। इसके पश्चात उन्होने प्रा0वि0 बनरसी तथा बहुआ के निरीक्षण के दौरान बच्चों से पहाड़ा सुना एवं अध्यापको को मन लगाकर पढाने को कहा। प्राथमिक विद्यालय शिक्षा क्षेत्र बहुआ में भवन खराब होने पर जांच कराने के निर्देश दियें। विकास खंड भिटौरा के प्राथमिक विद्यालय केशवपुर में विद्यालय के परिसर की पैमाइस कराकर बाउन्ड्रीवाल तथा विद्युतीकरण, हैण्डपम्प को रिबोर कराने के दियें निर्देश। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी कविता तिवारी, एसओ गाजीपुर सहित सम्बन्धित उपस्थित रहें।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Advertisement
लोकप्रिय पोस्ट
-
बहुजन सेवा संघ ने अंबेडकर पार्क में किया पौधरोपण फूलदार और फलदार पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश बांदा, कृपाशंकर दुबे । रविवार ...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । गुरू पूर्णिमा के अवसर पर श्री सांई सेवा समिति द्वारा श्रीसांईराम के वेदयंत्रों व सांईयन्त्रों के द्वारा हवन पूजन के सा...
-
भाकियू प्रतिनिधि मण्डल ने बोर्ड उपाध्यक्ष को सौपा सीएम संबोधित ज्ञापन चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधि म...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । घर के बाहर छप्पर के नीचे सगे भाईयों समेत सो रही बहन के ऊपर शनिवार की रात बूंदाबांदी के दौरान अचानक दीवार ढह जाने से ...
-
कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पूर्व मंत्री शिव कुमार बेरिया सहित अन्य पद...
-
बिजनौर, संजय सक्सेना। कारगिल युद्ध विजय दिवस समारोह 20वीं वर्षगांठ के मौके पर जिलाधिकारी रमाकांत पांडे ने कहा कि आज हर देशवासी शौर्य और राष...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । मुख्यालय रेलवे स्टेशन में अक्सर यात्री गाडी एवं मालगाडी की चपेट में आने से जहा यात्री चुटहिल होते रहते है वही कुछ को अप...
-
कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - बर्रा क्षेत्र में व्याप्त जन समस्याओं के निराकरण हेतु जुलूस निकाल कर नगर निगम कार्यालय के बाहर वार्ड 51 की पार्षद...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । श्रद्धालुओं की श्रृद्धा एवं आस्था का प्रतीक बने शहर के सिद्धपीठ श्री तांबेश्वर बाबा के मंदिर में सावन के पहले सोमवार म...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । पांडु और गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से हो रही कटान थमती नहीं दिख रही है। तेजी से हो रही कटान के कारण करीब दस फिर नदी आगे ब...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें