AMJA BHARAT एक वेब न्‍यूज चैनल है जिसे कम्‍प्‍यूटर, लैपटाप, इन्‍टरनेट टीवी, मोबाइल फोन, टैबलेट इत्‍यादी पर देखा जा सकता है। पर्यावरण सुरक्षा के लिये कागज़ बचायें, समाचार वेब मीडिया पर पढें

मंगलवार, 28 अगस्त 2018

अवैध शराब बनाने वाला एक गिरफ्तार

फतेहपुर, शमशाद खान । अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक राहुल राज के दिशा निर्देश पर चलाये जा रहे धर पकड़ अभियान के तहत थरियांव पुलिस ने एक शराब भट्ठी मे छापा मारकर दस लीटर कच्ची शराब व उपकरण के साथ एक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मंगलवार को थरियांव थानाध्यक्ष ने मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के टेक्सारी बुजुर्ग गांव मे छापा मारा जहां गणेश लोधी पुत्र स्व0 सजीवन लोधी को गिरफ्तार किया जहां से अवैध शराब बनाने की भट्ठी बरामद हुयी और दस लीटर अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने की उपकरण बरामद किये और अभियुक्त गणेश लोधी को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Advertisement

Advertisement

लोकप्रिय पोस्ट