फतेहपुर, शमशाद खान । आधुनिक सुविधाओं से लैस आभा ब्लड बैंक रक्तकोष का उद्घाटन सदर विधायक विक्रम सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया। तत्पश्चात् स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमे रक्तदान हेतु युवा आगे बढ़कर आये।
शनिवार को शहर के शान्ति नगर स्थित आभा मेडिकल सेन्टर मे आभा ब्लड बैंक का उद्घाटन मुख्य अतिथि सदर विधायक विक्रम सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 एके अग्रवाल ड्रग इन्सपैक्टर विनय कृष्णा, आईएमए ब्लड बैंक कानपुर के तकनीकी सलाहकार संजय त्रिपाठी, आभा ब्लड बैंक के मेडिकल आफीसर इंचार्ज डा0 बालेन्द्र सिंह सोढी आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे। उद्घाटन के पश्चात् स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमे युवा मानव सेवार्थ अपने रक्तदान हेतु आगे आये और विधिवत रक्तदान किया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें