फतेहपुर, शमशाद खान । स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अन्र्तगत स्वच्छ शौचालयों के निर्माण प्रगति की समीक्षा बैठक विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह की अध्यक्षता में ग्राम प्रधानों (विकास खंड धाता, विजयीपुर, ऐरांया, हथगांव)के साथ सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधानों से कहा कि शत प्रतिशत शौचालयों का निर्माण कर जनपद को हर हाल में 15 सितम्बर 2018 तक खुले में शौंच से मुक्त कराना है समझदारी एवं पूरी ईमानदारी के साथ कार्य करें तथा आप जनता का कार्य प्राथमिकता के साथ करें। उन्होने कहा कि पहले की अपेक्षा आज डेंगू, चिकनगुनियां, डायरिया आदि काफी गम्भीर बीमारियां हो रही है इसलिये ग्रामवासियों को शौचालय बनवाने के लिये प्रेरित करें। ग्राम प्रधानों ने जिलाधिकारी महोदय को आश्वस्त किया कि 15 सितम्बर 2018 तक हम अपने-अपने गांव को खुले में शौच से मुक्त कर देंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि ग्रामों में सबसे ज्यादा समस्या महिलाओं को होती है इसलिये महिला ग्राम प्रधान महिलाओं को प्रेरित कर शौचालय बनवायें। उन्होने कहा कि ग्राम प्रधान अपने ग्राम का मुखिया है अभिभवक है क्या आप चाहते है कि आपकी बहूॅ बेटियां खुले में शौच करें आपकी बहू बेटिया खुले में शौच जायेगी तो अनेक प्रकार की बीमारियां होगी। उन्होने कहा कि ग्राम प्रधान ग्राम में खुली बैठके करें। उन्होने ग्राम प्रधानों से कहा कि आप अपनी गरिमा का ख्याल रखते हुए पूरी तन्मयता के साथ गांवों का विकास करे यदि आप अच्छा कार्य करेंगे तो जनता आपको दोबारा मौका देगी। सर्वप्रथम शौचालय और नालियां बनवाये और नालियों की साफ सफाई कराये तथा गांव के बच्चों को प्राथमिक विद्यालय में पढने के लिये प्रेरित करें। गांव के लोगो को वर्मी कम्पोस्ट खाद की यूनिट लगाने को कहें एवं इस कार्य में जिला कृषि अधिकारी का सहयोग लें तथा राजमिस्त्री बनने के लिये लोगो को प्रेरित करे जिससे ज्यादा से ज्यादा शौचालय बनकर तैयार हो सके। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, चाँदनी सिंह, डीपीआरओ अजय आनन्द सरोज, जिला स्वच्छता सलाहाकर शरद अवस्थी सहित ग्राम प्रधान उपस्थित रहें।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Advertisement
लोकप्रिय पोस्ट
-
बहुजन सेवा संघ ने अंबेडकर पार्क में किया पौधरोपण फूलदार और फलदार पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश बांदा, कृपाशंकर दुबे । रविवार ...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । गुरू पूर्णिमा के अवसर पर श्री सांई सेवा समिति द्वारा श्रीसांईराम के वेदयंत्रों व सांईयन्त्रों के द्वारा हवन पूजन के सा...
-
भाकियू प्रतिनिधि मण्डल ने बोर्ड उपाध्यक्ष को सौपा सीएम संबोधित ज्ञापन चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधि म...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । घर के बाहर छप्पर के नीचे सगे भाईयों समेत सो रही बहन के ऊपर शनिवार की रात बूंदाबांदी के दौरान अचानक दीवार ढह जाने से ...
-
कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पूर्व मंत्री शिव कुमार बेरिया सहित अन्य पद...
-
बिजनौर, संजय सक्सेना। कारगिल युद्ध विजय दिवस समारोह 20वीं वर्षगांठ के मौके पर जिलाधिकारी रमाकांत पांडे ने कहा कि आज हर देशवासी शौर्य और राष...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । मुख्यालय रेलवे स्टेशन में अक्सर यात्री गाडी एवं मालगाडी की चपेट में आने से जहा यात्री चुटहिल होते रहते है वही कुछ को अप...
-
कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - बर्रा क्षेत्र में व्याप्त जन समस्याओं के निराकरण हेतु जुलूस निकाल कर नगर निगम कार्यालय के बाहर वार्ड 51 की पार्षद...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । श्रद्धालुओं की श्रृद्धा एवं आस्था का प्रतीक बने शहर के सिद्धपीठ श्री तांबेश्वर बाबा के मंदिर में सावन के पहले सोमवार म...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । पांडु और गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से हो रही कटान थमती नहीं दिख रही है। तेजी से हो रही कटान के कारण करीब दस फिर नदी आगे ब...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें