फतेहपुर, शमशाद खान । दो दिनों से हो रही बारिश से फिर शहर मे चैतरफा हो रही जलभराव की समस्या से जूझना पड गया। अतिक्रमण अभियान से मुख्य मार्गो की दुर्दशा झेल रहे लोगों को मार्ग मे भरे गंदे पानी से होकर गुजरना मजबूरी बना है। मसूलाधार बारिश से ही नाले नालियां उफना गए और सडकों सहित गलियांे एवं घरों मे गंदा पानी प्रवेश कर गया। बाल्टी और मघ्घे लेकर लोग भरे पानी उलचने को मजबूर हैं रिमझिम व कभी तेज बारिश के चलते घरगिरी की घटनाएं भी होने लगी है। पिछले दो दिनों से हो रही बारिश से भले ही लोगों को गर्मी से निजात मिली हो लेकिन जलभराव की समस्या उनका पीछा नही छोड़ रही। जल निकासी की पालिका क्षेत्र मे मुकम्मल व्यवस्था न होने के कारण थोडी देर की बारिश मे ही पूरा शहर पानी-पानी हो रहा है। वर्षो से जलभराव की समस्या से जूझ रहे लोग भी पालिका प्रशासन को कोस रहे है। झमाझम हुयी बारिश ने एक बार फिर पालिका की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी। हर तरफ था बारिश का पानी लोगों के लिए मुशीबत बन गया। उमस भरी गर्मी से बेशक लोगों को राहत से मिली लेकिन जलभराव ने उनका पीछा नही छोडा। राधानगर नई बस्ती, शादीपुर, देवीगंज, स्टेशन रोड, हरिहरगंज, आबूनगर, पीरनपुर, मुराइन टोला, सिविल लाइन, खलील नगर, बिंदकी बस स्टाप सहित तमाम मोहल्लों मे जलभराव की स्थिति बन जाने से लोगों को राम से काम पड़ गया। दुकानों एवं घरों मे बारिश का गंदा पानी प्रवेश करने से लोगों की दिक्कते बढ़ गयी। पानी निकालने के लिए लोगों को खुद से जूूझना पडा। पालिका की सफाई व्यवस्था जिस तरह से चल रही है उससे लोग संतुष्ट नही है। हर तरफ गंदगी और गंदा पानी भर जाने से लोगों की समस्याएं ज्यों की त्यों बनी हुयी है। नालियां से अतिक्रमण अभियान के दौरान हो रही तोड़फोड़ से निकल रहा मलबा इकट्ठा है जिससे समस्या और भी बढ़ गयी है। मलबा न हटाये जाने से जलभराव की दिक्कत से लोगों को जूझना मजबूरी बना है। लगातार बारिश होने से ग्रामीण क्षेत्रों के कच्चे मकानों के गिरने का सिलसिला भी शुरू है। बचने के लिए लोग प्रयास तो कर रहे हैं लेकिन उन्हें राहत नही मिल रही वहीं पुरानी इमारतों मे छत से पानी टपकने के चलते लोगों मे दहशत है। जल निकासी व्यवस्था दुरूस्त न होने के कारण भी समस्या विकराल हो गयी है। घरों व दुकानों मे घुसे पानी को निकालने के लिए लोग जुटते हैं।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Advertisement
लोकप्रिय पोस्ट
-
बहुजन सेवा संघ ने अंबेडकर पार्क में किया पौधरोपण फूलदार और फलदार पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश बांदा, कृपाशंकर दुबे । रविवार ...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । गुरू पूर्णिमा के अवसर पर श्री सांई सेवा समिति द्वारा श्रीसांईराम के वेदयंत्रों व सांईयन्त्रों के द्वारा हवन पूजन के सा...
-
भाकियू प्रतिनिधि मण्डल ने बोर्ड उपाध्यक्ष को सौपा सीएम संबोधित ज्ञापन चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधि म...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । घर के बाहर छप्पर के नीचे सगे भाईयों समेत सो रही बहन के ऊपर शनिवार की रात बूंदाबांदी के दौरान अचानक दीवार ढह जाने से ...
-
कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पूर्व मंत्री शिव कुमार बेरिया सहित अन्य पद...
-
बिजनौर, संजय सक्सेना। कारगिल युद्ध विजय दिवस समारोह 20वीं वर्षगांठ के मौके पर जिलाधिकारी रमाकांत पांडे ने कहा कि आज हर देशवासी शौर्य और राष...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । मुख्यालय रेलवे स्टेशन में अक्सर यात्री गाडी एवं मालगाडी की चपेट में आने से जहा यात्री चुटहिल होते रहते है वही कुछ को अप...
-
कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - बर्रा क्षेत्र में व्याप्त जन समस्याओं के निराकरण हेतु जुलूस निकाल कर नगर निगम कार्यालय के बाहर वार्ड 51 की पार्षद...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । श्रद्धालुओं की श्रृद्धा एवं आस्था का प्रतीक बने शहर के सिद्धपीठ श्री तांबेश्वर बाबा के मंदिर में सावन के पहले सोमवार म...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । पांडु और गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से हो रही कटान थमती नहीं दिख रही है। तेजी से हो रही कटान के कारण करीब दस फिर नदी आगे ब...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें