AMJA BHARAT एक वेब न्‍यूज चैनल है जिसे कम्‍प्‍यूटर, लैपटाप, इन्‍टरनेट टीवी, मोबाइल फोन, टैबलेट इत्‍यादी पर देखा जा सकता है। पर्यावरण सुरक्षा के लिये कागज़ बचायें, समाचार वेब मीडिया पर पढें

मंगलवार, 28 अगस्त 2018

अस्पताल मे मरीजों की हर दिन बढ रही संख्या नही मिल रहा सही इलाज

फतेहपुर, शमशाद खान । हो रही बारिश के साथ बदलते मौसम के चलते जहां मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है वहीं संक्रामक बीमारियों ने भी घर-घर शिकंजा कस लिया है। मौसम मे आये बदलाव की वजह से दिन मे तेज धूप व गर्मी तथा शाम होते ही मौसम ठंड हो जाने के कारण लोग सर्दी-खांसी व वायरल फीवर जैसे संक्रामक रोगों की चपेट मे आ रहे हैं। सरकारी अस्पताल व प्राइवेट क्लीनिकों मे रोगियों की लम्बी लाइन लगी है। हुई बारिश ने गर्मी मे और भी इजाफा कर दिया है। उमस बढ़ने से जहां लोग बेहाल है। रात मे मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाने से नींद मे खलल पड़ने से लोग परेशान हो रहे हैं। उमस भरे मौसम की वजह से लोग रोगों की चपेट मे आने लगे हैं। खान-पान मे गड़बड़ी के चलते मौसम के प्रभाव मे आकर बड़ी संख्या मे लोग बीमार हो रहे हैं। इस स्थिति मे डाक्टरों की चांदी हो गयी है। प्राइवेट क्लीनिकों मे रोगियों की लम्बी लाइन लग रही है। सरकारी अस्पताल मे भी रोगियों की संख्या बढ़ गयी है। चिकित्सकों के मुताबिक विगत एक हफ्ते से ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ गयी है। मौसम मे बदलाव की प्रक्रिया के चलते स्वास्थ्य की समस्या बढ़ जाती है। लोगों को मौसम मे एहतियात बरते जाने की हिदायत दी है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Advertisement

Advertisement

लोकप्रिय पोस्ट