फतेहपुर, शमशाद खान । मंगलवार को वरिष्ठ नागरिक भरण पोषण कल्याण अधिनियम 2007 के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय समिति की एक बैठक उपजिलाधिकारी प्रेम प्रकाश तिवारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय मे सम्पन्न हुई जिसमें वृद्धजनों के सम्मानजनक जीवन जीने के लिये सरकार द्वारा दिए गए कानूनी अधिकारों और समिति के दायित्वों पर चर्चा की गयी। बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम प्रेम प्रकाश तिवारी ने कहा कि वृद्धजनों के प्रति पारिवारिक जनों द्वारा संवेदहीन कार्यो के साथ साथ अपमानजनक व्यवहार किया जाने लगा है जिससे वृद्ध परिजनों का जीना दूभर हो जाता है और वह अपने आपको अकेला व असहाय महसूस करते है व अवसाद के शिकार होकर कई तरह की बीमारियों का शिकार हो जाते है। ऐसे वृद्धजनो का न केवल सामाजिक सहयोग किया जाना चाहिये बल्कि आगे बढ़कर उनकी सहायता भी किया जाना चाहिए। वृद्ध परिजनों को सम्मान दिलाये जाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों व समाजसेवियों की कमेटी का गठन किया गया है। बैठक में पर्यवेक्षक समाज कल्याण विभाग सुशील कुमार गुप्ता नें अधिनियम की जानकारी देते हुए हुए कहा कि ऐसे माता पिता अथवा वरिष्ठ नागरिक जो घर, समाज एवं अन्य किसी से पीड़ित है और उनका रहना, भरण पोषण नही हो रहा हो कमेटी द्वारा पीड़ितों को हर तरह की मदद एवं विधिक सलाह उपलब्ध कराई जायेगी जो परिवारों एवं पीड़ित वरिष्ठ नागरिक के पंजीकृत केसों का निपटारा करेगी। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी नगर कपिलदेव मिश्रा, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ जौहरी गार्गी सिंह, समाजसेवी अशोक तपस्वी, विद्याभूषण तिवारी, जागृति तिवारी, राजेन्द्र प्रसाद साहू आदि मौजूद रहे।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Advertisement
लोकप्रिय पोस्ट
-
बहुजन सेवा संघ ने अंबेडकर पार्क में किया पौधरोपण फूलदार और फलदार पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश बांदा, कृपाशंकर दुबे । रविवार ...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । गुरू पूर्णिमा के अवसर पर श्री सांई सेवा समिति द्वारा श्रीसांईराम के वेदयंत्रों व सांईयन्त्रों के द्वारा हवन पूजन के सा...
-
भाकियू प्रतिनिधि मण्डल ने बोर्ड उपाध्यक्ष को सौपा सीएम संबोधित ज्ञापन चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधि म...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । घर के बाहर छप्पर के नीचे सगे भाईयों समेत सो रही बहन के ऊपर शनिवार की रात बूंदाबांदी के दौरान अचानक दीवार ढह जाने से ...
-
कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पूर्व मंत्री शिव कुमार बेरिया सहित अन्य पद...
-
बिजनौर, संजय सक्सेना। कारगिल युद्ध विजय दिवस समारोह 20वीं वर्षगांठ के मौके पर जिलाधिकारी रमाकांत पांडे ने कहा कि आज हर देशवासी शौर्य और राष...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । मुख्यालय रेलवे स्टेशन में अक्सर यात्री गाडी एवं मालगाडी की चपेट में आने से जहा यात्री चुटहिल होते रहते है वही कुछ को अप...
-
कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - बर्रा क्षेत्र में व्याप्त जन समस्याओं के निराकरण हेतु जुलूस निकाल कर नगर निगम कार्यालय के बाहर वार्ड 51 की पार्षद...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । श्रद्धालुओं की श्रृद्धा एवं आस्था का प्रतीक बने शहर के सिद्धपीठ श्री तांबेश्वर बाबा के मंदिर में सावन के पहले सोमवार म...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । पांडु और गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से हो रही कटान थमती नहीं दिख रही है। तेजी से हो रही कटान के कारण करीब दस फिर नदी आगे ब...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें