फतेहपुर, शमशाद खान । दिव्यांग कल्याण सहायता समिति द्वारा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का वैदिक रीति से दसवां मनाया गया जिसमे बाल मुडवाकर संस्कार कार्य पूर्ण किया गया। साथ ही तेरहवीं कार्यक्रम किये जाने की घोषणा की गयी।
मंगलवार को सिचाई विभाग के निरीक्षण भवन मे दिव्यांग कल्याण सहायता समिति द्वारा पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का दसवां संस्कार कार्यक्रम किया गया जिसमे पंडित द्वारा वैदिक रीति के साथ पीपल के पेड़ के नीचे बैठकर दिव्यांगों ने सर के बालों मुडवाया और स्व0 अटल जी को भावभीनि श्रद्धांजलि देने के साथ मौन रखकर उनकी आत्मा की शंाति के लिए ईश्वर से कामना की। साथ ही दसवां संस्कार कार्यक्रम की अगुवाई कर रहे समिति के प्रबंधक जितेन्द्र मिश्रा अष्टावक्र ने कहा कि 31 अगस्त को तेरहवीं कार्यक्रम उनके आवास बिन्दकी मे किया जायेगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष जीतेन्द्र सिंह गौड़, राजेश कुमार, परमानन्द अग्निहोत्री, छोटेलाल, बिमलेन्द्र सिंह, पंकज पाण्डेय, विनोद दुबे, ताज मोहम्मद, देवीप्रसाद, अभिलाश यादव, गंगाराम पाल मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें