फतेहपुर, शमशाद खान । जिला चिकित्सालय मे कार्यरत संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने संयुक्त स्वास्थ्य आउटसोर्सिंग संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले वेतन भुगतान कराये जाने को लेकर प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
गुरूवार को संयुक्त स्वास्थ्य आउटसोर्सिंग संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष दीप बहादुर सिंह की अगुवाई मे संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने वेतन भुगतान को लेकर कलेक्ट्रेट मे प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी को मांग पत्र सौंपा। जिसमे कर्मचारियों ने अवगत कराया कि जिला चिकित्सालय पुरूष ट्रामा सेन्टर मे विगत वर्ष 2017 अक्टूबर मे लखनऊ की सेवा प्रदाता कम्पनी अपनी परिधि एनर्जी एंड कम्युनिकेशन प्रा.लि. का संचालक अज्ञात गुप्ता हैं। जिनके द्वारा विभिन्न पदों पर स्वास्थ्य कर्मियों की भर्ती मुख्य चिकित्साधिक्षक द्वारा की गयी थी। जिसके बाद से लगातार कर्मचारी कार्य अनवरत रूप से करते आ रहे हैं लेकिन उनका भुगतान नही किया गया है। साथ ही यह भी अवगत कराया गया कि कर्मचारियों द्वारा काफी संघर्ष करने के बाद चालू वर्ष मे चार माह का वेतन भुगतान किया गया था जिसके बाद से अब तक किसी भी स्वास्थ्य कर्मियों का भुगतान नही किया गया है जिसके चलते कर्मचारियों को अपने परिवार का भरण पोषण करने मे असमर्थ हो रहे हैं। पीड़ित स्वास्थ्य कर्मियों ने डीएम से समस्या का समाधान करने हेतु भुगतान कराये जाने की मांग किया। इस मौके पर अनूप सिंह, अरविन्द सिंह, मुकेश कुमार, आलिया खातून, अनुराग शुक्ला, नीरज कुमार, नागेन्द्र सिंह, आनंद दुबे, पंकज पाल, दुर्गेश कुमार सिंह, प्रभाकर सिंह, शिप्रा सिंह, रचना गुप्ता आदि मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें