फतेहपुर, शमशाद खान । अखिल भारत हिंदू महासभा की पहल पर श्रम विभाग द्वारा श्रमिक पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले श्रमिको ने कैम्प का लाभ उठाते हुए अपना पंजीकरण कराया।
गुरूवार को शहर के आईटीआई रोड स्थित पार्वती कान्वेंट स्कूल में श्रम प्रवर्तन अधिकारी रामबृक्ष की अगुवाई में श्रमिक पंजीकरण शिविर आयोजित किया गया।जिसमें प्रदेश सरकार द्वारा श्रमिको के लिये चालाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई।बताते चले की अखिल भारत हिन्दू महासभा के प्रदेशमंत्री मनोज त्रिवेदी की अगुवाई में संगठन द्वारा श्रमिको की समस्याओं को लेकर कई बार अधिकारियो से मिलकर निस्तारण की मांग की जा चुकी है जिसके क्रम में श्रम विभाग द्वारा शिविर का आयोजन किया गया। जिसके तहत निर्माण कार्य व अन्य असंगठित क्षेत्र में कार्य करने वाले श्रमिकों को पंजीयन करने के साथ ही शासन द्वारा उनके कल्याण के लिए चालाई जा रही योजनाएं के बाबत जानकारी दी गई। शिविर में देर शाम तक पंजीकरण कराने वाले श्रमिको का तांता लगा रहा। वहीं विभाग द्वारा सभी श्रमिको के पंजीकरण तक शिविर चालू रखने का आश्वासन दिया गया। प्रदेश महामंत्री मनोज त्रिवेदी ने बताया कि शिविर लगने से श्रमिको को बार बार कार्यालयों का चक्कर नही लगाना पड़ेगा व दलालो के चंगुल में फंसने के कारण होने वाले शोषण को रोका जा सकेगा। इस मौके पर श्रम कार्यालय के कर्मचारी शिवम वर्मा तथा आनंद गुप्ता समेत संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें